सविमं छात्रों के चरित्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा : धूमल

By Edited By: Publish:Wed, 03 Sep 2014 01:02 AM (IST) Updated:Wed, 03 Sep 2014 01:02 AM (IST)
सविमं छात्रों के चरित्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा : धूमल

संवाद सहयोगी, नूरपुर : उपमंडल नूरपुर के तहत इंदपुर स्थित मां दुर्गा सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को एकात्मवाद व्याख्यान पर शिक्षाविद् समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर छात्रों के चरित्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है। एकात्मवाद की मानव विकास में अहम भूमिका है। भाजपा ने एकात्मवाद की विचारधारा को अपनाया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रोटी, कपड़ा और मकान जरूरी है, वहीं एकात्मवाद के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य व सम्मान जरूरी है। उन्होंने क्षेत्र के प्रमुख शिक्षाविदों को सम्मानित किया। प्रांत प्रचारक रजिंद्र सिंह ने एकात्मवाद व सरस्वती विद्या मंदिर की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के आयोजक एवं प्रदेश भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश ठाकुर ने धूमल सहित कार्यक्रम में मौजूद अन्य व्यक्तियों का स्वागत किया व उन्हे सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नूरपुर जिला भाजपा के महासचिव रणवीर सिंह निक्का ने स्कूल में पुस्तकालय का निर्माण करने की घोषणा की व स्कूल के विकास के लिए 51 हजार रुपए घोषणा की। इस अवसर पर विधायक रविंद्र रवि, जिला भाजपा अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चे की महासचिव शोभा डडवाल, भाजपा नेत्री रीता धीमान, भाजपा नेता संजय गुलेरिया व इंदौरा मंडल भाजपा के अध्यक्ष घनश्याम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी