कांग्रेस ने देश को लूटा: नड्डा

By Edited By: Publish:Mon, 21 Apr 2014 03:47 AM (IST) Updated:Mon, 21 Apr 2014 01:00 AM (IST)
कांग्रेस ने देश को लूटा: नड्डा

संवाद सूत्र, फतेहपुर : भाजपा बूथ सम्मेलन कार्यक्रम के तहत रविवार को फतेहपुर में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक कांगड़ा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री जेपी नड्डा ने मुख्यवक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के गरीबों को लूटा है, यदि देश को महंगाई, व भ्रष्टाचार से बचाना है तो केंद्र में भाजपा की सरकार लानी होगी। यह तभी संभव होगा जब कार्यकर्ता बूथ जीतेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों को जीतने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांगड़ा-चंबा की जनता भाग्यशाली है कि जिन्हें शांता जैसा ईमानदार छवि वाला प्रत्याशी मिला है, जोकि हमेशा गरीब हितों के लिए संघर्ष करता रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी तीखे प्रहार करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नहीं बल्कि कठपुतली है। जिन्हें अपने कार्यालय को संभालने का ही होश नहीं, वह देश को क्या संभालेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस घोटालों की सरकार बनकर रह गई है। वहीं, शांता कुमार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह पूरी मेहनत से अपने बूथों पर कार्य करें। इस अवसर पर संगठन मंत्री संजय ठाकुर, पूर्व विधायक राकेश पठानिया, बलदेव ठाकुर, जिप उपाध्यक्ष जगदेव सिंह, कर्ण गुलेरिया, पवन चंबियाल, कै. चैन सिंह, संजय राणा, भूपेंद्र राणा, मेहर सिंह, मदन राणा, सुभाष धीमान, पंकज शर्मा, बलदेव चौधरी व जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी