108 मुख्याध्यापकों व 98 प्रवक्ताओं को नए साल का तोहफा, बने प्रिंसिपल

Headmasters and Lectrure Promotion हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने 108 स्कूल हेडमास्टर व 98 स्कूल लेक्चरर को पदोन्नत कर प्रिंसिपल का कार्यभार सौंपा है। शिक्षा विभाग के सचिव की ओर से इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। इन्हें 15 दिन में ज्वाइन करना होगा।

By Virender KumarEdited By: Publish:Fri, 31 Dec 2021 06:27 PM (IST) Updated:Fri, 31 Dec 2021 06:27 PM (IST)
108 मुख्याध्यापकों व 98 प्रवक्ताओं को नए साल का तोहफा, बने प्रिंसिपल
108 मुख्याध्यापकों व 98 प्रवक्ताओं को नए साल का तोहफा मिला बने प्रिंसिपल। जागरण आर्काइव

शिमला, जागरण संवाददाता। Headmasters and Lectrure Promotion, हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने 108 स्कूल हेडमास्टर व 98 स्कूल लेक्चरर को पदोन्नत कर प्रिंसिपल का कार्यभार सौंपा है। शिक्षा विभाग के सचिव की ओर से इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। इन्हें 15 दिन में ज्वाइन करना होगा।

वहीं हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत मीडिया प्रमुख शशि शर्मा ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि प्रदेश के स्कूलों में 206 प्रधानाचार्य पदोन्नत होकर कार्यभार ग्रहण करके सेवाएं देंगे। 108 मुख्याध्यापक और 98 प्रवक्ता प्रधानाचार्य बने हैं। प्रधानाचार्य के पदों को भरने से जहां पाठशालाओं में पठन-पाठन गतिविधियां सुचारू रूप से चलेंगी, वहीं पदोन्नत होने वाले अध्यापकों को भी पदोन्नति का अवसर नव वर्ष के तोहफे के रूप में मिला है।

उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर का इस सूची को जल्द निकालने के लिए आभार व्यक्त किया है। प्रांत संगठन मंत्री विनोद सूद, कोषाध्यक्ष डा. यशवंत शर्मा, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम और दर्शन लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयशंकर, उपाध्यक्ष रामकृष्ण मार्कंडेय, प्रवक्ता संवर्ग के उपाध्यक्ष नरेंद्र कपिला, टीजीटी प्रमुख अशोक कुमार, डीपीई प्रमुख सुरेंद्र कुमार, क्लासिकल एवं वर्नाकुलर प्रमुख तीर्थानंद, जेबीटी प्रमुख हेमराज, विनोद, महिला विंग उपाध्यक्षा ललिता वर्मा, सहसंगठन मंत्री विष्णु शर्मा और नरेश शर्मा महिला विंग की सचिव कृष्णा चंदेल, अनिल ठाकुर, दुनीचंद ठाकुर, जेबीटी संवर्ग की सचिव ज्योति महाजन, कार्यालय सचिव प्रदीप कुमार व राजेंद्र कृष्ण, प्रांत मीडिया प्रमुख शशि शर्मा, सहमीडिया प्रमुख राजेंद्र जम्वाल, रविंद्र कुमार सहित सभी जिलों के जिला अध्यक्षों और जिला महामंत्री ने सरकार का आभार व्यक्त किया है।

उच्च शिक्षा निदेशक ने अम्ब स्कूल का किया दौरा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्ब में उच्च शिक्षा के निदेशक डा. अमरजीत शर्मा अचानक स्कूल परिसर पहुंचे। स्कूल के विद्यार्थी और अध्यापक अपने सामने उच्च शिक्षा निदेशक को देखकर हैरान रह गए। साथ ही अपने आपको गौरवान्वित महसूस करने लगे। इस मौके पर उच्च शिक्षा निदेशक विद्यार्थियों से मिले व उनसे स्कूल में मिल रही शिक्षा एवं अन्य विकासात्मक कार्यों के बारे में जाना। नए खेल परिसर का निरीक्षण किया व अन्य कार्यों की जानकारी ली।

chat bot
आपका साथी