Nagar Nigam Chunav: नगर निगम धर्मशाला और पालमपुर के 32 वार्डो में 175 ने ठोंकी ताल

Himachal Nagar Nigam Chunavनगर निगम धर्मशाला व पालमपुर के कुल 32 वार्डो के लिए सात अप्रैल को चुनाव होगा। नामांकन भरने के अंतिम दिन बुधवार को पालमपुर में 56 व धर्मशाला में 44 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए।

By Edited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 03:36 AM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 10:39 AM (IST)
Nagar Nigam Chunav: नगर निगम धर्मशाला और पालमपुर के 32 वार्डो में 175 ने ठोंकी ताल
नामांकन भरने के अंतिम दिन पालमपुर में 56 व धर्मशाला में 44 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए।

धर्मशाला/पालमपुर, जागरण टीम। नगर निगम धर्मशाला व पालमपुर के कुल 32 वार्डो के लिए सात अप्रैल को चुनाव होगा। नामांकन भरने के अंतिम दिन बुधवार को पालमपुर में 56 व धर्मशाला में 44 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। तीन दिन में दोनों नगर निगम में कुल 175 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। कुल प्रत्याशियों में 94 महिलाएं व 81 पुरुष हैं। धर्मशाला नगर निगम में भाजपा व कांग्रेस के 17-17 प्रत्याशियों के साथ नौ आम आदमी पार्टी व शेष आजाद हैं। पालमपुर में भाजपा व कांग्रेस के 15-15 उम्मीदवारों के अलावा शेष 59 आजाद हैं।

नगर निगम धर्मशाला वार्ड, भाजपा, कांग्रेस 1.फरसेटगंज, रेखा देवी, सुधा राणा 2. भागसूनाग, मोनिका पठानिया, रजनी देवी 3. मैक्लोडगंज, ओंकार नैहरिया, अजीत कुमार 4. कश्मीर हाउस, नीलम, नीनू शर्मा 5. खजांची मोहल्ला, राजकुमारी, रोजी 6. कोतवाली बाजार, तेजिंदर कौर, नरेंद्र सिंह 7. सचिवालय, संतोष शर्मा, तृप्ता देवी 8. खेल परिसर, अनुज धीमान, अंगरेश कुमार 9. सकोह, आत्मा राम, कुलवीत 10. शामनगर, मीनाक्षी, अनुराग कुमार 11. रामनगर, अनीश, देवेंद्र जग्गी 12. बडोल, नर्मदा, प्रकाशो देवी 13. दाड़ी, राजेश कुमार, सविता कार्की 14. कंड, किरण, पूनमबाला 15. खनियारा, नेहा शर्मा, रजनी 16. सिद्धपुर, वीर सिंह, बबीता 17. सिद्धबाड़ी, कांता देवी, आशा

नगर निगम पालमपुर वार्ड, भाजपा, कांग्रेस 1. लोहना, जयकिशन, राजकुमार 2. पालमपुर अप्पर, पूजा शर्मा, राधा सूद 3. पालमपुर खास, गोपेश शर्मा, विशार्ध सूद 4. आईमा, नरेंद्र राणा, ओंकार ठाकुर 5. सुग्घर, पूनम, राशि डिंपल 6. घुग्घर खिलडू, राजेंद्र प्रसाद, गोपाल चंद नाग 7. बिंद्रावन, संजय कुमार, त्रिलोक चंद 8. खलेट, अनीता शर्मा, इंदुबाला 9. चौकी, मीनू देवी, निशा राज 10. मारंडा, सरोज राणा, नीलम मलिक 11. राजपुर, संतोष कुमारी, कुसुम लता 12. घुग्गर टांडा, लक्ष्मी मेहता, निशा देवी 13. टांडा, त्रिलोक, विनय कपूर 14. बनूरी, मोनिका शर्मा, अनीता देवी 15. होल्टा, उमा देवी, पूनम बाली

chat bot
आपका साथी