ताल में योग से बढ़ाई जा रही शारीरिक क्षमता

पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान हमीरपुर इकाई ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Jun 2020 08:18 PM (IST) Updated:Sat, 13 Jun 2020 08:18 PM (IST)
ताल में योग से बढ़ाई जा रही शारीरिक क्षमता
ताल में योग से बढ़ाई जा रही शारीरिक क्षमता

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान हमीरपुर इकाई ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारत स्वाभिमान न्यास प्रभारी गांधी राम द्वारा ताल में योगाभ्यास अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के तहत शुरू कर दिया गया है। योगाभ्यास सुबह 4:45 बजे से लेकर छह बजे तक करवाया जा रहा है। योग का प्रसारण ऑनलाइन भी करवाया जा रहा है। फेसबुक पर लाइव वीडियो भी किया जा रहा है। योगाभ्यास के दौरान शारीरिक दूरी तथा कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए तमाम नियमों का पालन किया जा रहा है। शिविर में योग शिक्षक मास्टर सतपाल, गांधी राम, मोहिद्र सिंह, प्रकाश चंद तथा राम ठाकुर व कर्मपाल विशेष रूप से सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी