पंजाब के ध्यानार्थ विनोद हत्याकांड में अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का हाथ

पंजाब पुलिस ने मामले में जुटाई अहम जानकारी हिमाचल पुलिस भी कर रही पूरा सहयोग जागरण संवाददा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 09:01 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 06:21 AM (IST)
पंजाब के ध्यानार्थ
 विनोद हत्याकांड में अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का हाथ
पंजाब के ध्यानार्थ विनोद हत्याकांड में अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का हाथ

पंजाब पुलिस ने मामले में जुटाई अहम जानकारी, हिमाचल पुलिस भी कर रही पूरा सहयोग जागरण संवाददाता, ऊना : विनोद हत्याकांड मामले में अब तस्वीर और साफ हो गई है। पुलिस के हाथ जिन आरोपितों तक पहुंचे हैं उनमें अधिकांश शराब तस्करी के कारोबार में जुड़े हैं। जांच कर रही पंजाब पुलिस इस मामले में आरोपितों को लेकर काफी जानकारी जुटा चुकी है। हिमाचल प्रदेश पुलिस भी इस मामले में पंजाब पुलिस का पूरा सहयोग कर रही है। आरोपितों की पहचान हो चुकी है और ये लोग अंतरराज्यीय स्तर पर शराब तस्करी के कारोबार से जड़े बताए जा रहे हैं। स्वयं विनोद भी इस धंधे से ही जुड़ा पाया गया है और उसके खिलाफ भी मामला चल रहा था। यह भी बताया जा रहा है कि 24 जुलाई की आधी रात को भी उसे गिरोह से जुड़े लोगों ने ही बुलाया था। और वह अकेला ही वहां चला गया और गैंगवार का शिकार हो गया। शातिरों ने ऊना के युवक विनोद का षड्यंत्र के तहत मर्डर करके उसे हाथ-मुंह बांधकर पंजाब के नंगल की नहर में फेंक दिया था। मृतक विनोद के साथ उसका एक साथी सत्तू भी पंजाब में कई आपराधिक मामलों में संलिप्त पाया गया है। सत्तू के मोबाइल स्विच ऑफ होने और विनोद का शव मिलने के बाद रहस्यमयी परिस्थितियों में उसके लापता होने से यह बात पुष्ट हो गई है कि उसे भी मामले की पूरी जानकारी थी।

पुलिस ने विनोद का शव पंजाब के आनंदपुर साहिब के गंगूवाल में भाखड़ा नहर से खुर्द-बुर्द हालत में बरामद किया था। जांच कर रही पंजाब पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो सत्तू के मोबाइल फोन समेत मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के अलावा लोकेशन भी हासिल की गई। विनोद का मोबाइल कब से बंद हुआ था और किन लोगों की उनसे बातचीत हुई थी यह काल डिटेल में साफ हो चुका है। लगभग यह भी स्पष्ट हो चुका है कि शराब तस्करी के कारोबार में ही विनोद गिरोह के निशाने पर आया है। पंजाब पुलिस पूरी मुस्तैदी से इस मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मामले से जुड़े सभी साक्ष्यों को एकत्रित किया जा रहा है। शराब तस्करी से भी मामला जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। इसमें अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का हाथ हो सकता है।

गगनदीप सिंह, जांच अधिकारी एवं सब इंस्पेक्टर पंजाब पुलिस पंजाब पुलिस से जो प्रारंभिक सूचनाएं मिली हैं उसमें यह मामला शराब तस्कर गिरोह से जुड़ा पाया जा रहा है। इस मामले में पंजाब पुलिस जांच कर रही है और हिमाचल पुलिस की ओर से पूरा सहयोग किया जा रहा है।

गौरव भारद्वाज, एसएचओ सदर ऊना

chat bot
आपका साथी