हिंदू वाहिनी के प्रदेश संयोजक विमल भारद्वाज का निधन

¨हदु युवा वाहिनी के प्रदेश संयोजक विमल ?भारद्वाज की लंबी बीमारी के चलते पूणे के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। बड़सर विस क्षेत्र से संबंध र?खने वाले विमल ?भारद्वाज की मौत का समाचार मिलते ही क्षेत्र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 08:52 PM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 08:52 PM (IST)
हिंदू वाहिनी के प्रदेश संयोजक विमल भारद्वाज का निधन
हिंदू वाहिनी के प्रदेश संयोजक विमल भारद्वाज का निधन

संवाद सहयोगी, बड़सर : हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश संयोजक विमल भारद्वाज की लंबी बीमारी के चलते पुणे के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। बड़सर विस क्षेत्र से संबंध रखने वाले विमल भारद्वाज की मौत का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड़ गए हैं। सोनीपत में उनका बड़ा व्यवसाय है। बुधवार को अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए बड़सर विस क्षेत्र से सगे संबंधी व कई अन्य लोग रवाना हो गए हैं। विमल भारद्वाज प्रसिद्ध समाजसेवी सीताराम भारद्वाज के छोटे बेटे थे। विमल भारद्वाज के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी