जौड़ेअम्ब में ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

बड़सर उपमंडल के मैहरे-धनेटा मार्ग पर जौड़े अंब में ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान शबनम पत्नी राजेश कुमार उम्र 37 वर्ष गांव स्योकड़ पंचायत जौड़े अंब के रूप में हुई है। बड़सर पुलिस ने ट्रक चालक के विरूद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जौड़े अंब के समीप तीन महिलाएं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 05:57 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 05:57 PM (IST)
जौड़ेअम्ब में ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
जौड़ेअम्ब में ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

संवाद सहयोगी, बड़सर : उपमंडल बड़सर के मैहरे-धनेटा मार्ग पर जौड़ेअम्ब में ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान 37 वर्षीय शबनम पत्नी राजेश कुमार निवासी गांव स्योकड़ पंचायत जौड़ेअम्ब के रूप में हुई है। बड़सर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार जौड़ेअम्ब के समीप तीन महिलाएं सड़क के किनारे पैदल चली हुई थी तथा अचानक उन्होंने अपने सामने सीमेंट से लदे ट्रक को आता देखा तथा सड़क के किनारे होने लगीं। दो महिलाएं तो साइड में हो गई जबकि तीसरी महिला शबनम ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक की टक्कर से शबनम बुरी तरह से घायल हो गई। साथी महिलाओं ने उसकी हालत को देखकर शोर मचाया तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल महिला को सिविल अस्पताल बड़सर ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल ऊना रेफर कर दिया लेकिन जख्मों के ताव को सहन न करते हुए महिला ने अस्पताल में पहुंचते ही दम तोड़ दिया।

डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने कहा कि ट्रक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी। महिला ने रेफर होने के बाद अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी