बांका मुल्क लोकगीत में दिखेगी हिमाचल की संस्कृति

हिमाचल प्रदेश लोकसभा चीफ व्हिप और हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के लोकगायक लोकेंद्र लोकी द्वारा हिमाचल की सांस्कृतिक खूबसूरती को दिखाते हुए लोकगीत बांका मुल्क का वीडियो रिली•ा किया।

By Edited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 10:38 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 11:08 AM (IST)
बांका मुल्क लोकगीत में दिखेगी हिमाचल की संस्कृति
बांका मुल्क लोकगीत में दिखेगी हिमाचल की संस्कृति
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : सांसद अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में हिमाचल के लोकगायक लोकेंद्र लोकी के लोकगीत बांका मुल्क का वीडियो रिलीज किया। लोकेंद्र लोकी की ओर से फिल्माया गया बांका मुल्क गीत लोगों को हिमाचल की संस्कृति को जानने और बाहरी लोगों को आमंत्रित करने का अच्छा जरिया है। वीडियो में लोकी ने सभी क्षेत्रों को प्रदर्शित किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा इसमें कोई संदेह नहीं कि हिमाचल देवभूमि, वीरभूमि के साथ कला भूमि भी है। हम एक विशाल सांस्कृतिक विरासत के धनी हैं। हमारे गीत, मेले, त्योहार व पकवान की परंपराएं हर क्षेत्र में बिल्कुल भिन्न हैं और यहां के निवासियों ने विरासत को संजोकर भी रखा है। लोकगायक लोकेंद्र लोकी ने पहाड़ी संस्कृति व दर्शनीय स्थलों से लोगों का रूबरू कराने का एक सराहनीय प्रयास किया है।
chat bot
आपका साथी