मेडिकल कॉलेज पर जनता को गुमराह कर रहे सुक्खू : भाजपा

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर नादौन मंडल भाजपा ने कांग्रेस विधायक सुखविद्र सुक्खू और उनके समर्थकों पर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Jun 2020 06:38 PM (IST) Updated:Mon, 15 Jun 2020 06:19 AM (IST)
मेडिकल कॉलेज पर जनता को गुमराह कर रहे सुक्खू : भाजपा
मेडिकल कॉलेज पर जनता को गुमराह कर रहे सुक्खू : भाजपा

संवाद सहयोगी, नादौन : हमीरपुर मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर नादौन मंडल भाजपा ने कांग्रेस विधायक सुखविद्र सुक्खू और उनके समर्थकों पर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया है।

मंडल अध्यक्ष ठाकुर हरदयाल सिंह ने कहा सुक्खू के समर्थक हमीरपुर मेडिकल कॉलेज की स्थापना को कांग्रेस की उपलब्धि बताते फिर रहे हैं। सच्चाई इसके विपरीत है। भाजपा की मंडल इकाई के अध्यक्ष ठाकुर हरदयाल सिंह, महामंत्री पवन शर्मा, राजिंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष ओमा चंद, मीडिया प्रभारी अजमेल वर्मा, दविंद्र निक्कू, महिला मोर्चा की अध्यक्षा कमलेश कुमारी समेत अन्य ने कहा सुक्खू ने दावा करते हैं कि उन्होंने वर्ष 2013 में यूपीए सरकार से हमीरपुर के लिए मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दिलवाई थी।

वर्ष, 2013 में सुक्खू ने जो मेडिकल कॉलेज स्वीकृत करवाया था, उसकी हकीकत सिर्फ इतनी है कि वर्ष, 2017 तक प्रदेश में कांग्रेस सरकार होते हुए और खुद उस पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष रहते सुक्खू एक पैसे का काम तक नहीं करवा पाए। वर्ष, 2018 में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की जिसका श्रेय तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को जाता है

chat bot
आपका साथी