टौणी देवी से शराब का ठेका हटाने के लिए धूमल से मिले ग्रामीण

टौणी देवी में विवादित स्थल पर बीडीओ आवास के पास खोले गए शराब के ठेके को हटाने के लिए ग्रामीणों को प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिला। ग्रामीणों ने इसे जोरदार विरोध के बावजूद खोलने पर आबकारी विभाग के खिलाफ रोष जताया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Oct 2018 06:18 PM (IST) Updated:Thu, 25 Oct 2018 06:18 PM (IST)
टौणी देवी से शराब का ठेका हटाने के लिए धूमल से मिले ग्रामीण
टौणी देवी से शराब का ठेका हटाने के लिए धूमल से मिले ग्रामीण

संवाद सहयोगी, टौणी देवी : टौणी देवी में विवादित स्थल पर बीडीओ आवास के पास खोले गए शराब के ठेके को हटाने के लिए ग्रामीणों को प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिला। ग्रामीणों ने आबकारी विभाग के खिलाफ रोष जताया। ठेके के लिए इस स्थल को प्रशासन भी मनाही कर चुका था लेकिन इसके बावजूद इसे खोला गया।

ग्रामीणों में बीडीसी सदस्य प्रेम लता, पूर्व प्रधान मदन लाल, जगदीश चौहान, ज्ञान चंद चौहान, पुन्नू राम, नीलम, संजीव, मीरां देवी, प्रतिभा कुमारी, पानो देवी, शीला देवी, कृष्णी देवी, माया देवी, सतीश कुमार, आशा देवी, सुभाष चंद, अरुणा देवी, निक्का राम, अमित कुमार, रंजीत ¨सह, प्यार चंद, रोशन लाल, प्रकाश चंद, सरोतां देवी, रमेश चंद, सुरेश कुमार सहित अन्य का हस्ताक्षरित मांगपत्र सौंपा।

ग्रामीणों ने बताया कि टौणी देवी में ठेका खोलने के लिए बाजार में उपयुक्त स्थान है। लेकिन विवादित स्थल पर जोरदार विरोध के बावजूद आबकारी एवं कराधान विभाग ने अपनी मर्जी से रातों रात ठेके को बीडीओ आवास के पास खोल दिया। इससे आसपास के परिवारों को दिक्कत हो रही है। तीन बार पहले भी ठेके को यहां पर खोलने से बंद करवाया गया। उपायुक्त व एसडीएम ने इस विवादित स्थल पर ठेके को खोलने की मनाही की थी। इसके बावजूद आबकारी विभाग मनमर्जी पर उतर आया। उन्होंने तुरंत ठेके को यहां से बदलने की मांग की है।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने ग्रामीणों की समस्या को सुना तथा इसे हल करने के लिए उपायुक्त व एसडीएम को निर्देश जारी किए।

chat bot
आपका साथी