गलोड़ में 10.58 लाख से बनेगा खेल स्टेडियम

अशोक कुमार शर्मा, गलोड़ ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को खेल स्टेडियम की सुविधा देने के लिए प्रदे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Sep 2017 11:32 PM (IST) Updated:Wed, 20 Sep 2017 11:32 PM (IST)
गलोड़ में 10.58 लाख से बनेगा खेल स्टेडियम
गलोड़ में 10.58 लाख से बनेगा खेल स्टेडियम

संवाद सहयोगी , गलोड़ : ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को खेल स्टेडियम की सुविधा देने के लिए प्रदेश दिव्यांग बोर्ड के हमीरपुर के सदस्य संजीव शर्मा के प्रयास से खास गलोड़ में खेल स्टेडियम बनने जा रहा है। हालांकि वे खुद चलने फिरने में असमर्थ हैं, लेकिन दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। उनका सपना था कि गांव के बच्चों को खेलने के लिए खेल स्टेडियम बनाया जाए जिससे बच्चे क्षेत्र का नाम रोशन करें। संजीव शर्मा की मेहनत का ही नतीजा है कि गलोड़ के छोटे से कस्बे में खेल स्टेडियम बनने का सपना साकार होने जा रहा है। खास गलोड़ में 10 लाख 58 हजार 358 रुपये से युवाओं के लिए खेल स्टेडियम का निर्माण होने जा रहा है। इसके लिए पांच लाख रुपये की पहली किश्त भी जारी हो चुकी है। जिला प्रशासन के सहयोग से इस मामले को संजीव शर्मा मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह के कार्यालय लेकर गए थे। सरकार से हरी झंडी मिलने पर मामले पर युवा सेवा एवं खेल सेवाएं विभाग ने तुरंत कागजी कार्रवाई कर और जगह का मुआयना कर उक्त राशि स्वीकृत कर दी। जिलाधीश हमीरपुर मदन चौहान भी संजीव शर्मा के हौंसले और जज्बे की सराहना कर चुके हैं। खेल स्टेडियम के बनने से गलोड़ क्षेत्र की लगभग 15 के करीब पंचायतों को इस स्टेडियम का लाभ मिलेगा, जिसमें इस क्षेत्र की साठ हजार के करीब आबादी के युवाओं को इसका सीधा सीधा लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इसमें मैड़, गाहलियां, सरेड़ी, हड़ेटा, नारा, पन्याली, ऊटप, गोईस, कश्मीर, फाहल, ब्रराहलड़ी, लहड़ा, खास गलोड़ और आसपास की पंचायतें शामिल हैं। गलोड़ क्षेत्र में यह सबसे बड़ा स्टेडियम होगा जिस जगह पर इस स्टेडियम का निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित हुआ है। संजीव शर्मा ने बताया कि हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्र में एक वक्त ऐसा भी था जब यहां के लोगों की उपलब्धियां थी। मगर आज मुख्यमंत्री वीरभद्र ंिसह ने हिमाचल के नक्शे को ही बदल दिया है। संजीव शर्मा ने कहा कि बह खुद दिव्यांग जरूर हैं और दूसरों पर निर्भर हैं मगर उनकी सोच दिव्यांग नहीं है। वह जब भी किसी जरूरतमंद का काम करते हैं और उस काम के लिए किसी राजनेता या अधिकारी से मिलते हैं तो उन्हें राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से स्टेडियम का निर्माण कार्य संपूर्ण होगा। जिला प्रशासन भी उन्हें भरपूर सहयोग प्रदान कर रहा है। खेल स्टेडियम बनने पर इलाके की पंचायतों के प्रधान हरेटा से संजय शर्मा गोईस से राजीव बिट्टू लहडा से कमलजीत सरेड़ी से कुसमलता पन्याली से वीना बन्याल गाहलियां से कपिल कुमार, रमेश चंद, कमलेश चंद्र शर्मा व अन्य ने संजीव शर्मा के कार्य की प्रसंशा की है और सरकार का भी आभार जताया है।

chat bot
आपका साथी