युवा कांग्रेस चलो पंचायत की ओर अभियान शुरू करेगी

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में युवा कांग्रेस चलो पंचायत की ओर नामक विशेष अभियान आरंभ करने जा रही है। जानकारी देते हुए संसदीय क्षेत्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष म¨नदर ¨डपल कटोच ने नादौन में पत्रकारों को बताया कि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 08:39 PM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 08:39 PM (IST)
युवा कांग्रेस चलो पंचायत की ओर अभियान शुरू करेगी
युवा कांग्रेस चलो पंचायत की ओर अभियान शुरू करेगी

संवाद सहयोगी, नादौन : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में युवा कांग्रेस चलो पंचायत की ओर विशेष अभियान आरंभ करने जा रही है। यह जानकारी संसदीय क्षेत्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष म¨नदर ¨डपल कटोच ने नादौन में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इस अभियान का आगाज संसदीय क्षेत्र की 17 विधान सभा क्षेत्रों में किया जा रहा है। इस अभियान के प्रथम चरण में इन विधानसभा क्षेत्रों में किसानों व युवाओं के करीब 70 हजार विशेष सदस्यता फार्म भरे जाएंगे। इनका बयौरा केंद्रीय संगठन को भेजा जाएगा। कटोच ने बताया कि वह स्वयं इन विधानसभा क्षेत्रों का दौरा आरंभ कर रहे हैं। इस दौरान प्रत्येक पंचायत में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को भेजा जाएगा तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों बारे लोगों को जागरूक किया जाएगा। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत तय करने के लिए वर्तमान सांसद की नाकामियों का पर्दाफाश किया जाएगा। दावा किया कि इन चुनावों में प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में युवा कांगेस ने संसदीय चुनावों के लिए कमर कस ली है। प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। संगठन की हमीरपुर कार्यकारिणी का गठन भी शीघ्र ही किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी