भारतीय महिला नेटबॉल टीम ने जापान को भी हराया

जापान के शहर काशिमा ने चल रही 11 वीं एशियन यूथ नेटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने ब्रुनेई सॉउथ कोरिया के बाद मेजबान जापान की टीम को भी कांटेदार मुकाबले में पराजित करके चैंमपियनशिप में अपना दावेदारी मजबूत कर ली है। एक के बाद एक बड़ी जीत से भारतीय खिलाड़ियों के हौंसले सातवें आसमान पर है। मेजबान जापान के साथ हुए मुकाबले में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jul 2019 06:59 PM (IST) Updated:Mon, 08 Jul 2019 06:43 AM (IST)
भारतीय महिला नेटबॉल टीम ने जापान को भी हराया
भारतीय महिला नेटबॉल टीम ने जापान को भी हराया

संवाद सहयोगी, जाहू : जापान के शहर काशिमा ने चल रही 11वीं एशियन यूथ नेटबॉल चैंपियनशिप में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने ब्रुनेई, साउथ कोरिया के बाद मेजबान जापान को भी कांटेदार मुकाबले में पराजित कर चैंपियनशिप में दावेदारी मजबूत कर ली है। भारतीय महिला टीम ने टॉस जीता। आधे समय तक दोनों टीमें 45-45 गोल के बराबर थी, लेकिन बाद में भारतीय खिलाड़ियों ने तालमेल के साथ खेलते हुए जापान को 62 के मुकाबले 58 गोल से पराजित कर दिया।

इससे पहले भारतीय टीम ने पूल के मैचों में बु्रनेई व साउथ कोरिया की टीम को बुरी तरह से पराजित किया है। भारतीय टीम में मैनेजर एवं प्रदेश नेटबॉल संघ के महासचिव अशोक आनंद ने काशिम से बताया कि भारतीय टीम की कप्तान पल्लवी कुमार, प्राची, अपर्णा चौहान, वंशिका, स्नेहा भुखड़, दीपा, अंजलि कुमारी, रितिका, रुद्रिका रावत, पल्लवी राणा, हशनूर सिद्धू व अमनदीप ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है। ब्रुनेई, साउथ कारिया और मेजबान जापान को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं। भारतीय टीम के प्रदर्शन पर भारतीय नेटबॉल संघ के महासचिव हरिओम कौशिक, पंजाब के महासचिव कर्ण अवतार कपिल, टीम के कोच दीपक अत्री, विभा कुमारी व प्रदेश नेटबॉल संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने भारतीय टीम को विजय अभियान जारी रखने पर खिलाड़ियों को बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी