सवारियों को बस में छोड़ शराब पीने चला गया चालक

हमीरपुर बस स्टैंड पर अवाहदेवी की ओर जाने वाली सवारियों को ढाई घंटे तक कड़ाके की ठंड में बस के चलने का इंतजार करना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Feb 2020 07:18 PM (IST) Updated:Sat, 08 Feb 2020 06:16 AM (IST)
सवारियों को बस में छोड़ शराब पीने चला गया चालक
सवारियों को बस में छोड़ शराब पीने चला गया चालक

संवाद सहयोगी, अवाहदेवी : हमीरपुर बस स्टैंड पर अवाहदेवी की ओर जाने वाली सवारियों को ढाई घंटे तक कड़ाके की ठंड में बस का इंतजार करना पड़ा। आरोप है कि चालक ने शराब पी रखी थी और बस स्टैंड से कहीं चला गया था। लोगों ने इसकी शिकायत उपायुक्त व निगम के अधिकारियों से की है। हमीरपुर से सरकाघाट के लिए निगम की बस शाम साढे़ छह बजे चलती है।

बुधवार शाम को सवारियां बस में बैठ गई थीं, लेकिन करीब ढाई घंटे तक चालक नहीं आया। बस में लाइट भी किसी ने ऑन नहीं की। लोगों ने निगम के कर्मियों से चालक के बारे में पूछा तो पता चला कि चालक कहीं चला गया है। बाद में निगम ने किसी अन्य चालकों को भेजा। सवारियों में रोहित, सुरेश, मीना ने बताया कि निगम की इस तरह की कार्यशैली से पहले भी कई बार परेशान हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से इस तरह के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल का कहना है कि चालक ने शराब पी थी, उसका मेडिकल करवाया गया है। उसके खिलाफ निगम कार्रवाई करेगा। निगम लोगों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रयासरत है।

chat bot
आपका साथी