मुख्यमंत्री से करवाया जाए पुल का शिलान्यास

नादौन की हथोल पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल पंचायत प्रधान सेवन कुमार की अगवाई में पूर्व विधायक व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री से मिला। नादौन रेस्ट हाउस में मिला।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 09:46 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 09:46 PM (IST)
मुख्यमंत्री से करवाया जाए पुल का शिलान्यास
मुख्यमंत्री से करवाया जाए पुल का शिलान्यास

संवाद सहयोगी, नादौन : हथोल पंचायत का प्रतिनिधिमंडल प्रधान सेवन कुमार के नेतृत्व में मांगों के समर्थन में मंगलवार को पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बटराण, ग्वालपत्थर सड़क पर हथोल में मान खड्ड पर पुल की स्वीकृति कराने के लिए पूर्व विधायक का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि पुल व पंचायत में प्रस्तावित पेयजल स्कीम का शिलान्यास मुख्यमंत्री से करवाया जाए। पूर्व विधायक ने आश्वासन दिया कि जल्द मुख्यमंत्री पुल का शिलान्यास करेंगे। पंचायत प्रधान सेवन कुमार ने बताया कि पुल के निर्माण के लिए 3.45 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं तथा दो करोड़ की पहली किस्त भी लोक निर्माण विभाग के पास पहुंच गई है। प्रदेश सरकार से छह महीने पहले पुल के निर्माण की मांग की थी तथा अब सरकार की स्वीकृति के बाद पुल बनने जा रहा है। पंचायत प्रधान ने पूर्व कांग्रेस सरकार व जनप्रतिनिधियों पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया तथा कहा कि पिछले 25 साल से जनता पुल के लिए मांग कर रही है। परंतु अब तक उनकी मांग पूरी नहीं की गई थी। विजय अग्निहोत्री ने बताया कि नवंबर महीने में पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे।

chat bot
आपका साथी