हैपस के 200 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर में बैंड 5, 6 का वार्षिक समारोह बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। श्कलर•ा ऑफ इण्डिया थीम पर मनाए गए इस वार्षिक समारोह में पदम ¨सह ठाकुर जिला एवं सत्र न्यायधीश, हमीरपुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। छात्रों ने अभिभावकों का दर्शकदीर्घा में पहुँचने पर वाद्य यन्त्रों की मधुर धुनों व तिलक लगाकर स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 08:24 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 08:24 PM (IST)
हैपस के 200 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
हैपस के 200 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर में रविवार को वार्षिक समारोह मनाया गया। स्कॉलर्स ऑफ इंडिया थीम पर मनाए गए समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पदम ¨सह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यालय अकादमिक प्राचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। छात्रा रिया चौहान ने मुख्यातिथि के जीवन पर प्रकाश डाला। आंचल, प्रियांशी, स्मृति व पलक ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। लक्की डिप-एक की विजेता ईशा को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने करीब 200 छात्रों को विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। समारोह में शिवानी, सुशील कुमार, अनुपम को सम्मानित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांधा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वाति ठाकुर, शिवांगी, जागृति, ध्वनि, अदिति गरिमा व मुस्कान ने भाग लिया। कनिका, कृतिका, अंकिता, काजल, शालू, दीपशिखा, ऋषिता व सुधिती ने नृत्य पेश किया। सेवा श्लोकों में अनामिका, वैशाली, शानवी, मान्या, महक, जाहन्वी, शालू व काजल ने भाग लिया। गुजराती डांस को ज्योति, प्रकृति, प्रेरणा, सरगम, सिमरन, सृष्टि, प्रियंका, मुस्कान, सानिया, स्नेहिल, शगुन, कर्षिता, करिश्मा व इशिका ने भाग लिया। रोहित अग्निहोत्री द्वारा तैयार करवाए गए देशभक्ति गाने पर सत्यम, अभिनव, प्रथम, अदित्या, दीपक व तुषार ने भाग लिया। माया शर्मा द्वारा तैयार करवाए गए पायल की झनकार गाने पर शिवांगा, कशिश, तनिश्क, आंचल, प्रिया, दीक्षा, नंदिनी, हर्षिता, ऐना, आरुषि व मानसी ने नृत्य किया। पहाड़ी नाटी पर तुषार, आंचल फिस्टा, अनमोल, श्रद्धा, आकृति, अदिति, माधवी, पलक, अश्रित व शशांक ने नृत्य कर वाहवाही लूटी। वेस्टर्न कंटेंपरेरी गाने पर तान्या, शगुन, प्रिया, रिकशता, इशिता, रजनी, अजंली, रशमी, इशिका व शिवानी ने भाग लिया। वेस्टर्न भांगडे़ में विशाल, ईशचित्रार्थ, सुनंदन, करण, संजय, आर्यन, ध्रुव पटियाल, अर्जुन, आरिन, जतिन, अलौकिक हरिओम व अर्जुन वर्मा ने भाग लिया। समूहगान में ध्रुव, आर्यन, अंकुश, अंशपुरी, अश्रित, ऋतिक, शोभित, आदर्श, रोहित, कृतिश, अखिल, अदित्य व मनन ने भाग लिया। शगुन, तान्या, शांतनु, प्रियांशी, राहुल, नेहा, रिया, अर्चित, मनन, कृृतिक, वंशिका, सिमरन, रिया, अनामिका, सिमरन, यशशवी, जाह्नवी, शिवम, इशिता, अंजली व आंचल ने मंच संचालन किया। मुख्य अतिथि ने कहा विद्यालय में चल रहा सेवा कार्यक्रम अपने आप में एक सराहनीय कदम है। इसकी हम सभी को भी वर्तमान में आवश्यकता है। इवेंट मैनेजर चंद्र किरन, संगीत अध्यापिका रेखा ठाकुर व शिप्रा वालिया सांस्कृतिक कार्यक्रम की समन्वयिका रहीं।

इस अवसर पर अकादमिक प्राचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा, विद्यालय निदेशक पंकज लखनपाल, प्राचार्या विकासनगर नैना लखनपाल, प्राचार्या हीरानगर विनीता गुप्ता, टीआर शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी