देश की संपत्ति जलाने वालों पर दर्ज हो देशद्रोह का मामला : शिवसेना

देश के किसी भी क्षेत्र में जिहादियों के लिए कोई स्थान नहीं है। देश में मुसलमान समस्या नहीं है परंतु जिहादी सोच रखने वालों से समस्या है। ऐसे लोगों को देश से बाहर का रास्ता दिखाना होगा। नादौन में पत्रकारों से बात करते हुए शिवसेना हिदू राष्ट्र निर्माण के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन कक्कड़ तथा संगठन के युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय कोड़ा ने यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उनका संगठन चाहता है कि देश हिदू राष्ट्र बने जिसमें हर धर्म के लोग रहे परंतु जिहादियों के लिए कोई स्थान न हो। देश की संपत्ति जलाने वालों के विरुद्ध देशद्रोह का मामला दर्ज हो।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jan 2020 09:13 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jan 2020 06:18 AM (IST)
देश की संपत्ति जलाने वालों पर दर्ज हो देशद्रोह का मामला : शिवसेना
देश की संपत्ति जलाने वालों पर दर्ज हो देशद्रोह का मामला : शिवसेना

संवाद सहयोगी, नादौन : देश के किसी भी क्षेत्र में जिहादियों के लिए कोई स्थान नहीं है। देश में मुसलमान समस्या नहीं है परंतु जिहादी सोच रखने वालों से समस्या है। ऐसे लोगों को देश से बाहर का रास्ता दिखाना होगा। नादौन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवसेना हिदू राष्ट्र निर्माण के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन कक्कड़ तथा संगठन के युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय कौड़ा ने यह विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि सोची-समझी योजना के तहत एक विशेष धर्म की आबादी देश में बढ़ रही है, जो चिता का विषय है। दोनों नेताओं ने मांग की कि देश भर में चल रहे मदरसों में बच्चों को क्या पढ़ाया जा रहा है, इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए। कुछ लोग व्यापार के नाम पर हजारों लाखों रुपये मासिक किराया पर दुकानें लेकर बैठे हैं। उनकी आय का स्त्रोत क्या है। पश्चिम बंगाल सहित देश के कई राज्यों में जानबूझकर हिदुओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं, जिन्हें बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने मांग की है कि देश में गुरुकुल चलाए जाएं तथा संस्कृत भाषा को अनिवार्य किया जाए। सबका धर्म सनातन धर्म है, जबकि हिदू एक संस्कृति है।

उन्होंने चेतावनी दी कि हिमाचल में धर्म परिवर्तन की घटनाएं हुईं तो संगठन इसके विरुद्ध कड़ाई से निपटेगा। इस अवसर पर संगठन के नादौन प्रभारी संदीप भाटिया सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी