नशे के आरोपितों के खिलाफ भाजपा की चुप्पी पर सवाल : कांग्रेस

टौणी देवी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील पठानिया ब्लाक समिति सदस्य ठाकुर लेखराज व टौणी देवी ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रेम डोगरा ने विधायक राजेंद्र राणा के खिलाफ की जा रही बयान बाजी पर भाजपा नेताओं से जानना चाहा है कि हमीरपुर में चिट्टे के साथ पकड़े गए युवकों का भाजपा से गहरा संबंध होने के कारण शर्मसार होने की बजाए वे किस मुंह से दूसरों पर कीचड़ उछाल रहे हैं। जारी एक संयुक्त बयान में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा नेताओं को जनता के सामने यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि मौत के सौदागरों के साथ उनकी सहानुभूति किस लिए है और सांसद अनुराग ठाकुर का वह करीबी क्रिकेट एसोसिएशन का पदाधिकारी कौन है जिसके बेटे को बचाने के भाजपा नेता सिर से पांव तक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Sep 2019 09:42 PM (IST) Updated:Mon, 09 Sep 2019 09:42 PM (IST)
नशे के आरोपितों के खिलाफ भाजपा की चुप्पी पर सवाल : कांग्रेस
नशे के आरोपितों के खिलाफ भाजपा की चुप्पी पर सवाल : कांग्रेस

संवाद सहयोगी, टौणीदेवी : टौणी देवी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील पठानिया, ब्लाक समिति सदस्य ठाकुर लेखराज व टौणी देवी ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रेम डोगरा ने विधायक राजेंद्र राणा के खिलाफ की जा रही बयानबाजी पर भाजपा नेताओं से जानना चाहा है कि हमीरपुर में चिट्टे के साथ पकड़े गए युवकों का भाजपा से गहरा संबंध होने के कारण शर्मसार होने की बजाए वे किस मुंह से दूसरों पर कीचड़ उछाल रहे हैं। जारी संयुक्त बयान में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा नेताओं को जनता के सामने यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि मौत के सौदागरों के साथ उनकी सहानुभूति किस लिए है और सांसद अनुराग ठाकुर का वह करीबी क्रिकेट एसोसिएशन का पदाधिकारी कौन है जिसके बेटे को बचाने के लिए भाजपा नेता सिर से पांव तक जोर लगा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विधायक राजेंद्र राणा कि जिदगी खुली किताब की तरह है और लोग उनके सामाजिक व मानवता की सेवा के कार्यों के लिए उनका दिल से सम्मान करते हैं जो भाजपाइयों को रास नहीं आ रहा है।

chat bot
आपका साथी