अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस का सेल्फ गोल : अनुराग ठाकुर

हमीरपुर : लोकसभा सांसद व लोकसभा में चीफ व्हिप अनुराग ठाकुर ने लोकसभा म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Jul 2018 09:22 PM (IST) Updated:Fri, 20 Jul 2018 09:22 PM (IST)
अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस का 
सेल्फ गोल : अनुराग ठाकुर
अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस का सेल्फ गोल : अनुराग ठाकुर

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : लोकसभा सांसद व लोकसभा में चीफ व्हिप अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दलों द्वारा भाजपा सरकार के अविश्वास प्रस्ताव को सियासी ड्रामा कहा है। ठाकुर ने कहा आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास पथ पर अग्रसर है। 2014 में केंद्र में नई सरकार गठन के बाद कई राज्यों में विधानसभा चुनावों के परिणामों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार में अपना विश्वास जताया है। राज्य दर राज्य कांग्रेस पार्टी और इनके सहयोगी दलों को जनता ने नकार दिया। आज देश के 67.85 प्रतिशत भूभाग पर एनडीए की सरकार है वहीं विपक्ष के नकारात्मक छवि के चलते ये 7.78 प्रतिशत भूभाग पर सिमट गए हैं और ऐसे में केंद्र सरकार के प्रति इनका अविश्वास प्रस्ताव न सिर्फ एक सियासी ड्रामा है बल्कि ये जनता को गुमराह करने की कोशिश और जनभावना का अपमान है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सेल्फ गोल करने में कांग्रेस पार्टी का कोई सानी नहीं है। महागठबंधन तो दूर खुद कांग्रेस पार्टी अपने अंदर के लोगों को इस अविश्वास प्रस्ताव के लिए विश्वास में नहीं ले पाई। आंकड़े का गणित उनके खिलाफ है ये जानते हुए भी इन्होंने अविश्वास प्रस्ताव लाकर देश और सदन का वक्त बर्बाद करने का काम किया है। देश मोदी के साथ है और विपक्ष को इस अविश्वास प्रस्ताव और जनभावना के अपमान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी