पूर्व सैनिकों की समस्याएं हल करवाएंगे

पूर्व सैनिक वेलफेयर एक्शन कमेटी की बैठक संस्था के अध्यक्ष स्क्राडन लीडर बृज लाल धीमान की अध्यक्षता में पूर्व सैनिक निगम के सभाहाल में आयोजित की गई। इस बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। पूर्व सैनिक वेलफेयर एक्शन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें दिल्ली वापस जाना है इसलिए आपात बैठक बुलानी पड़ी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार जो पूर्व

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 08:57 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 08:58 PM (IST)
पूर्व सैनिकों की समस्याएं हल करवाएंगे
पूर्व सैनिकों की समस्याएं हल करवाएंगे

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : पूर्व सैनिक वेलफेयर एक्शन कमेटी की बैठक संस्था के अध्यक्ष बृज लाल धीमान की अध्यक्षता में पूर्व सैनिक निगम के सभाहाल में आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें दिल्ली वापस जाना है। इसलिए आपात बैठक बुलानी पड़ी। आरोप लगाया केंद्र सरकार पूर्व सैनिकों से गलत व्यवहार कर रही है। पूर्व सैनिक दिल्ली में हक के लिए धरना व भूख हड़ताल कर रहे हैं। सरकार के पास हमारी उचित मांगों के लिए पैसा नहीं है लेकिन विदेशों में फंड देने के लिए है। पूर्व सैनिक वेलफेयर एक्शन समिति का अध्यक्ष होने के नाते उनका कर्तव्य है कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं को देश के उचित अधिकारी के समक्ष उठाएं। इस अवसर पर कैप्टन, सुबेदार मेजर सुबेदार, हवलदार ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी