जंगल में लैंटाना घास पौधों को कर रही नष्ट : हेमराज

वन विभाग के सौजन्य से चकमोह विश्राम गृह में लैटाना कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता वन विभाग के आर ओ बिझड़ी हेमराज धीमान ने की। इसमें चकमोह पंचायत के सदस्यों व ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 08:37 PM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 08:37 PM (IST)
जंगल में लैंटाना घास पौधों को कर रही नष्ट : हेमराज
जंगल में लैंटाना घास पौधों को कर रही नष्ट : हेमराज

संवाद सहयोगी, बड़सर : वन विभाग के सौजन्य से चकमोह विश्राम गृह में लैंटाना कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता वन विभाग के आरओ बिझड़ी हेमराज धीमान ने की। चकमोह पंचायत के सदस्यों व ग्रामीणों ने भाग लिया। वन परिक्षेत्र अधिकारी बिझड़ी हेमराज धीमान ने बताया कि गांवों व जंगलों में लैंटाना नामक की बूटी उग रही है और वह घास व पौधों को उगने नहीं नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि विभाग ने लैंटाना नामक की बूटी को हटाने के अभियान चलाया गया है। अगर इस बूटी को हटा दिया गया तो जंगलों में पौधों उगने लगेंगे व लोगों को अच्छा वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जंगलों में पौधरोपण किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र को हरा भरा बनाया जाए। उन्होंने कहा कि हर वर्ष जंगलों में आग लग रही है व वन संपदा को काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग के बिना जंगलों में लगी आग को बुझना मुश्किल है। उन्होंने ग्रामीणों से विभाग का सहयोग देने की अपील की। उन्होंने पेड़ो को कटान से रोकने के लिए भी अपने सुझाव दिए।

अगर कोई जंगल में आग लगाता है या पेड़ों को नुकसान पहुंचाता है तो विभाग दोषी के खिलाफ कार्रवाई करेगा। वन विभाग चकमोह बीट के बीओ सुरेश शर्मा, राज कुमार, गार्ड संजीव, विक्रम, पृथ्वी, चकमोह पंचायत प्रधान फूलां देवी, उपप्रधान नीरज कालिया, इंद्रजीत सिंह, प्रशोत्तम चंद, वार्ड पंचायत सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी