सीयू स्थापना की रुकावटें समाप्त : अनुराग

सांसद अनुराग ठाकुर ने आगामी 21 फरवरी को देहरा और धर्मशाला में बनने वाले हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय का केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा सीयू के विधिवत शिलान्यास करने की जानकारी देते हुए इस विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का आभार प्रकट करते हुए पूरे प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Feb 2019 09:43 PM (IST) Updated:Mon, 11 Feb 2019 09:43 PM (IST)
सीयू स्थापना की रुकावटें समाप्त : अनुराग
सीयू स्थापना की रुकावटें समाप्त : अनुराग

जागरण संवाददाता, हमीरपुर :

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि 21 फरवरी को देहरा और धर्मशाला में बनने वाले हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर करेंगे। उन्होंने कहा कि वह छात्रों को प्रदेश के अंदर गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए साल 2010 से ही केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए प्रयासरत हैं। केंद्रीय विवि की स्थापना की रुकावटें खत्म हो गई है।

उन्होंने साल 2010 में जब हिमाचल में भाजपा की सरकार थी उस दौरान केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने हिमाचल में केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए 70 प्रतिशत कैंपस देहरा और 30 प्रतिशत धर्मशाला कैंपस की मंजूरी दी थी। 2015 में प्रकाश जावड़ेकर पर्यावरण मंत्री थे। उस समय उनसे मुलाकात के बाद प्रकाश जावड़ेकर ने 27 अगस्त 2015 को 81.79 हेक्टेयर वन भूमि देहरा में 70 प्रतिशत केंद्रीय विश्वविद्यालय की मुख्य कैंपस स्थापना के लिए प्रस्तावना को मंजूरी दे दी थी। हालांकि, उस समय तत्कालीन राज्य की कांग्रेस सरकार ने सीएएमएपीए फंड जो सीधे-मंजूरी के बाद तुरंत जमा करना था वो नहीं किया और लगभग ढाई साल तक इसे रोकने के लिए सभी संभव कदम उठाए। नवंबर, 2017 में सीएएमपीए फंड का एक हिस्सा जमा किया। इसके बाद बीजेपी सरकार ने सत्ता संभालते ही पूरा सीएएमपीए फंड जमा किया। यदि समय रहते कांग्रेस सरकार ये फंड जमा करा देती तो देहरा के छात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय का लाभ ले रहे होते।

chat bot
आपका साथी