गौना-बदारन मार्ग की सुधारी जाए हालत

गौना-बदारन मार्ग की हालत खस्ता होने के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 09:16 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 09:16 PM (IST)
गौना-बदारन मार्ग की सुधारी जाए हालत
गौना-बदारन मार्ग की सुधारी जाए हालत

संवाद सहयोगी, नादौन : नादौन से धनेटा वाया गौना-बदारन संपर्क मार्ग की हालत खस्ता होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रमन मनकोटिया, किशोरी लाल, मदनलाल, चमनलाल, सुरेश, मनोज, संदीप, ज्ञान चंद, बिमला देवी, कमला देवी, चंचला देवी ने बताया कि मानपुल से संपर्क मार्ग की ओर मुड़ते ही सड़क पर गड्ढों के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही है। लोगों ने इस मार्ग पर वाहन चलाना बंद कर दिए हैं। वाहनों को नुकसान पहुंच चुका है। गौना गांव तक तो मार्ग की हालत बहुत अधिक खराब है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ ज्ञान चंद ने बताया कि बारिश के कारण कार्य में देरी हुई है। जल्द मार्ग की मरम्मत करवा दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी