भोरंज की जनता के आशीर्वाद से लड़ूंगा 2022 का चुनाव

संवाद सहयोगी भोरंज पूर्व शिक्षामंत्री एवं भोरंज से छह बार लगातार विधायक रह चुके स्व. ईश्वर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 07:14 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 07:14 PM (IST)
भोरंज की जनता के आशीर्वाद से लड़ूंगा 2022 का चुनाव
भोरंज की जनता के आशीर्वाद से लड़ूंगा 2022 का चुनाव

संवाद सहयोगी, भोरंज : पूर्व शिक्षामंत्री एवं भोरंज से छह बार लगातार विधायक रह चुके स्व. ईश्वरदास धीमान की चौथी बरसी (च्वर्ख) पर सोमवार को डा. अनिल धीमान ने 2022 में चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।

डा. धीमान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भोरंज की जनता एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकत्र्ताओं के आशीर्वाद एवं आह्वान पर वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अब समीकरण कुछ और हैं। पिछली बार जब मुझे टिकट नहीं दिया गया तो कार्यकत्र्ताओं का मुझ पर दबाव था। मेरे चुनाव न लड़ने के तीन मुख्य कारण थे। इनमें पहला स्व. ईश्वरदास धीमान की पार्टी के प्रति निष्ठा थी और वही निष्ठा आज भी मेरे दिमाग और दिल में है। उस समय यदि मैं चुनाव लड़ता तो उनकी छवि को कहीं न कहीं ठेस पहुंचती।

दूसरी बात स्व. धीमान ने भाजपा की जो संख्या तीन से 30 हजार तक पहुंचाई थी वे कार्यकत्र्ता दोफाड़ हो जाते। तीसरा कारण दिल में एक विश्वास था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल होंगे तो विकास को गति मिलेगी और इस बीच भले ही वे स्वयं विधायक रहे या नहीं भी लेकिन अब परिस्थितियां कुछ और हैं।

डा. धीमान ने कहा कि इस समय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अच्छा कम कर रहे हैं लेकिन यहां कहीं न कहीं एकजुटता की कमी है। डा. धीमान ने कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव के लिए रण भी तैयार और लोगों ने योद्धा भी चुन लिया है इसलिए वे तैयार हैं। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जैमल सिंह ठाकुर, जिला परिषद सदस्य पवन चंदेल, ज्ञान वर्मा व सुशील ठाकुर इत्यादि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी