सुजानपुर में आज शुरू होगा स्वच्छता अभियान

संवाद सहयोगी, सुजानपुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर शहर में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करेंगे। शनिवार 15 सितंबर को शुरू होने वाले इस स्वच्छता अभियान में शुभारंभ के दौरान सफाई भी करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 07:56 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 07:56 PM (IST)
सुजानपुर में आज शुरू होगा स्वच्छता अभियान
सुजानपुर में आज शुरू होगा स्वच्छता अभियान

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर शहर में 15 सितंबर को स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करेंगे। सुजानपुर भाजपा मंडल महामंत्री अंकुश गुप्ता ने बताया कि सुबह 10 बजे सुजानपुर बस स्टैंड में झाड़ू लगाएंगे वहीं सुजानपुर विश्रामगृह तक सफाई अभियान चलाया जाएगा। उधर सुजानपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने सभी व्यापारियों से अभियान में भाग लेने का आह्वान किया है।

chat bot
आपका साथी