नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

नोटबन्दी के दो साल पूरे होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर ¨सह सुक्खू के आवहान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी चौक पर धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 07:42 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 07:42 PM (IST)
नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : नोटबंदी के दो साल पूरे होने पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने हमीरपुर के गांधी चौक में धरना दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांध कर मौन प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने किया। मौन प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नरेश ठाकुर ने कहा कि नोटबंदी का असर कालेधन पर नहीं पड़ा और जो काली कमाई होती थी उस पर भी कोई असर नहीं पड़ा। यह बड़ा शर्मिंदा करने वाला फैसला लिया गया जिसकी वजह से कई लोगों को परेशानी हुई और 100 से अधिक लोग लाइनों में मरे और इसका अर्थव्यवस्था पर भी असर हुआ। उन्होंने कहा कि आरबीआइ ने नोटबंदी को लेकर रिपोर्ट दी है जिसमें यह बताया गया है नोटबंदी के बाद सरकारी बैंकों में पांच सौ और एक हजार के पुराने नोटों में से लगभग 99 फीसद बैं¨कग सिस्टम में वापस लौट आए हैं। इससे प्रतीत होता है कि नोटबंदी से मोदी सरकार और उनके उद्योगपति मित्रों ने कलाधन सफेद कर दिया जोकि बहुत बड़ा घोटाला है।

इस मौके पर सुनील शर्मा बिट्टू, प्रेम कौशल, कुलदीप ¨सह पठानिया, अनिल वर्मा, अजय शर्मा, रामचंद पठानिया, पृथ्वी चंद, सुनील कुमार, राजीव लाल मैहर, विपन डढवालिया, राजिंद्र वर्मा, नरेश लखनपाल, निशा कटोच, मनोज शर्मा, संगीता शर्मा, राज धीमान, संगीता कटोच, ज्योति खन्ना, केसी भाटिया, राजीव राणा, अश्वनी शर्मा, अमरदीप राणा, राजेश ठाकुर, चमेल ¨सह, तिलकराज कश्यप, उत्तम चौधरी, सुमन भारती, रजनीश गांधी, संजीव शर्मा, राजेश पठानिया, श्रवण कुमार, रमेश लार्ड मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी