Himachal: सीमेंट प्लांट विवाद सुलझाने के लिए सीएम सुक्खू का बड़ा कदम, अदानी ग्रुप से बात करेंगे उद्योग मंत्री

Adani Cement Plant हिमाचल प्रदेश सरकार दो सीमेंट फैक्ट्रियों के बंद होने और ट्रक संचालक यूनियन की अनिश्चितकालीन हड़ताल से पैदा गतिरोध को खत्म करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री अदानी समूह से इस मुद्दे के समाधान के लिए बातचीत करेंगे।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 04 Feb 2023 03:56 PM (IST) Updated:Sat, 04 Feb 2023 03:56 PM (IST)
Himachal: सीमेंट प्लांट विवाद सुलझाने के लिए सीएम सुक्खू का बड़ा कदम, अदानी ग्रुप से बात करेंगे उद्योग मंत्री
हिमाचल में ट्रक ऑपरेटरों और अदानी ग्रुप के बीच जारी विवाद को खत्म करने के लिए सरकार सामने आई है

हमीरपुर, पीटीआई। हिमाचल प्रदेश में ट्रक ऑपरेटरों और अदानी ग्रुप के बीच जारी विवाद को खत्म करने के लिए सरकार खुद सामने आ गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार दो सीमेंट फैक्ट्रियों के बंद होने और ट्रक संचालक यूनियन की अनिश्चितकालीन हड़ताल से पैदा गतिरोध को खत्म करने के लिए पूरी तरह तैयार है। करीब 50 दिनों से जारी इस गतिरोध को अब सरकार बातचीत के जरिए सुलझाएगी।

शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री अदानी समूह से इस मुद्दे के समाधान के लिए बातचीत करेंगे। दरअसल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने गृह जिले हमीरपुर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान यहां एनआईटी हेलीपैड पर पत्रकारों से बात करते हुए सुक्खू ने कहा कि बिलासपुर और सोलन जिलों में अदानी समूह के स्वामित्व वाले दो सीमेंट संयंत्रों से जुड़े ट्रक ड्राइवरों की कई समस्याएं हैं। इन ट्रक ड्राइवरों का प्रतिनिधित्व करने वाले ट्रांसपोर्ट यूनियन ने अपनी दरों का मुख्यमंत्री को प्रस्ताव दिया है।

यह भी पढ़ें Chauri Chaura Kand: एक साल में बदल गई चौरी चौरा की तस्वीर और तकदीर, नए सिरे से लिखा गया गौरवशाली इतिहास

दो सीमेंट कंपनी बंद

एसीसी लिमिटेड और अंबुजा सीमेंट्स के स्वामित्व वाले बरमाना (बिलासपुर जिला) और दारलाघाट (सोलन जिला) में दो सीमेंट कंपनी विवाद के चलते बंद हो गए हैं। माल भाड़े के विवाद के कारण 14 दिसंबर से ये कंपनी बंद है। इन दो कंपनियों के बंद हो जाने से करीब 35 हजार परिवारों का रोजगार छिन गया है। राज्य सरकार इस विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्थता तो कर रही है, लेकिन अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है।

हिमाचल सीमेंट फैक्ट्री विवाद और गहरा गया है, क्योंकि अडानी ग्रुप ने अपने बंद सीमेंट प्लांट खोलने से इनकार कर दिया है। साथ ही ग्रुप ने सुक्खू सरकार द्वारा प्रस्तावित मालभाड़े के रेट मानने से भी मना कर दिया है। अब उद्योग मत्री अदानी ग्रुप से इस मुद्दे पर बात करेंगे।

यह भी पढ़ें बिहार में कुत्ते का जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन, वेरिफिकेशन के लिए आधार कार्ड भी दिया; वायरल हुई तस्वीर

जयराम ठाकुर पर सुक्खू ने साधा निशाना

राज्य सरकार के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना देने के मुद्दे पर भाजपा नेताओं, विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि यह योजना पूरी तरह से लागू की गई है और इसे नजरअंदाज करने का कोई सवाल ही नहीं है क्योंकि यह पार्टी के मुख्य चुनावी मुद्दे में से एक है।

पेपर लीक पर सीएम ने कही ये बात

पेपर लीक के बाद हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के निलंबन के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अगले कुछ दिनों में पेपर लीक के कई और मामले सामने आएंगे।

उन्होंने कहा कि हमीरपुर स्थित कर्मचारी चयन आयोग भ्रष्टाचार का संरक्षक है और उनकी सरकार राज्य में भ्रष्टाचार को जीवित नहीं रहने देगी।

chat bot
आपका साथी