संत निरंकारियों ने चलाया सफाई अभियान

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन संस्था इकाई सुजानपुर द्वारा गुरु दिवस के मौके पर सिविल अस्पताल सुजानपुर परिसर की सफाई की गई। सैकड़ों लोगों ने सिविल अस्पताल सुजानपुर में पहुंचकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 08:49 PM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 08:49 PM (IST)
संत निरंकारियों ने चलाया सफाई अभियान
संत निरंकारियों ने चलाया सफाई अभियान

संवाद सहयोगी, सुजानपुर :

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन संस्था इकाई सुजानपुर द्वारा गुरु दिवस के जन्मदिवस पर सिविल अस्पताल सुजानपुर परिसर की सफाई की गई। सैकड़ों लोगों ने सिविल अस्पताल सुजानपुर में पहुंचकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाया। अस्पताल परिसर के साथ अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सफाई की गई। इस मौके पर पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सिविल हस्पताल की नवग्रह वाटिका में पौधारोपण किया गया। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन इकाई सदस्यों में मुखी महात्मा जैसी राम डॉ. नरेश संधू अमित महाजन बृजलाल सुमिंद्र पुवारी कांता देवी अनीता पवना कुमारी के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा पूरे भारत में शनिवार को गुरु दिवस के मौके पर सभी स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर सफाई अभियान चलाया गया।

chat bot
आपका साथी