एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने खत्म की भूख हड़ताल

24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के का

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Aug 2018 09:37 PM (IST) Updated:Fri, 24 Aug 2018 09:37 PM (IST)
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने खत्म की भूख हड़ताल
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने खत्म की भूख हड़ताल

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को प्रधानाचार्य ने जूस पिलाकर उनका संघर्ष खत्म करवाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि कॉलेज स्तर पर उनकी मांगों को प्रशासन पूरी तरह से हल करने में सक्षम है। विश्वविद्यालय स्तर पर एक जांच कमेटी छात्र संगठन चुनाव को लेकर बनाई गई है। यह कमेटी विश्वविद्यालय प्रशासनिक अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेगी। कॉलेज स्तर पर प्रत्येक कक्षाओं के कमरों की साफ सफाई, शौचालयों की सफाई व्यवस्था को लेकर भी एक कमेटी बनाई जाएगी जो हर सप्ताह रिपोर्ट कॉलेज प्रशासन को देगी। भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थियों में सचिन, पंकज, पुष्पदीप, अनिल, अक्षय पठानिया, आयुष अत्री, रोहित पटियाल, शिवाली शुक्ला, कविता, शालीनता, अर्पित, शिखा, मनीषा प्रियंका, आदित्य आदि शामिल रहे। वहीं, भोरंज महाविद्यालय में भी एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल समाप्त की।

chat bot
आपका साथी