नादौन पुलिस ने 30 वाहन चालकों के किए चालान

नशे में वाहन चलाने वाले वाहन वालकों पर नादौन पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। जिसके चलते हर रोज रात के समय विभिन्न क्षेत्रों में नाके लगाए जा रहे हैं। रविवार रात के समय जिला कांगड़ा की सीमा पर नादौन ब्यास पुल पर पुलिस ने बड़ा नाका लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Feb 2019 08:06 PM (IST) Updated:Mon, 11 Feb 2019 08:06 PM (IST)
नादौन पुलिस ने 30 वाहन 
चालकों के किए चालान
नादौन पुलिस ने 30 वाहन चालकों के किए चालान

संवाद सहयोगी, नादौन : यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस प्रतिदिन रात को विभिन्न क्षेत्रों में नाके लगाए जा रहे हैं। रविवार रात को जिला कांगड़ा की सीमा पर नादौन ब्यास पुल पर पुलिस ने नाका लगाया। इस दौरान अतिरिक्त थाना प्रभारी राजेश शर्मा व एएसआइ नरेश कुमार की अगुवाई में हर वाहन के दस्तावेज जांचे गए। करीब एक सप्ताह में पुलिस ने विभिन्न नाकों के दौरान नशे में वाहन चला रहे 30 चालकों के चालान किए हैं। पुलिस आगे भी इस अभियान को जारी रखेगी। इसके तहत क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर रात को नाकाबंदी की जा रही है। थाना प्रभारी महेन्द्र परमार ने लोगों को नशे में वाहन न चलाने व यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। यातायात नियम तोड़ने वाले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी