मुंडखर पंचायत में निर्मल भारत अभियान की हवा निकली

संवाद सहयोग, जाहू : मुंडखर पंचायत में निर्मल भारत अभियान पिछड़ता जा रहा है। सुपर एक्सप्रेस मार्ग ऊना

By Edited By: Publish:Mon, 29 Aug 2016 08:29 PM (IST) Updated:Mon, 29 Aug 2016 08:29 PM (IST)
मुंडखर पंचायत में निर्मल भारत अभियान की हवा निकली

संवाद सहयोग, जाहू : मुंडखर पंचायत में निर्मल भारत अभियान पिछड़ता जा रहा है। सुपर एक्सप्रेस मार्ग ऊना से कलखर वाया जाहू पर मुंडखर में बने पुल के पास गंदगी के ढेर लोगों को मुंह चिढ़ा रहे हैं। पुल के पास सुनैहल खड्ड में सीमेंट की खाली हजारों बोरियों फेंकी हैं। पुल से खड्ड की ओर उतरने वाली सड़क के किनारे दो जगहों पर गंदगी के ढेर लगे हैं। चाब के पास सड़क के किनारे भी गंदगी का आलम है। मुख्य मार्ग के किनारे होने के कारण यहां से कई उच्च अधिकारियों की गाड़ियां भी गुजर रही हैं। फिर स्वच्छता की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने खुले फेंकी जा रही गंदगी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उधर, भोरंज ब्लॉक के संपूर्ण स्वच्छता अभियान के समन्वयक कमल प्रकाश का कहना है कि पंचायतों को गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के सरकारी आदेश हैं। किसने गंदगी के ढेर लगाए हैं, पंचायत से पता किया जाएगा। लोगों को भी चाहिए कि अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए आगे आएं।

मुंडखर पंचायत प्रधान प्रकाश चंद का कहना है कि पंचायत के निर्मल भारत अभियान को सफल बनाया गया है। पुल के पास किसने गंदगी व सीमेंट की खाली बोरियों के ढेर लगा हैं, उनके खिलाफ पंचायत सख्त कार्रवाई करेगी।

chat bot
आपका साथी