उपतहसील कांगू में हो नायब तहसीलदार की स्थायी नियुक्ति

संवाद सहयोगी, कांगू : उपतहसील कांगू में भू एवं राजस्व विभाग के कार्य होने पर इलाकावासियों ने खुशी

By Edited By: Publish:Sat, 28 May 2016 01:06 AM (IST) Updated:Sat, 28 May 2016 01:06 AM (IST)
उपतहसील कांगू में हो नायब तहसीलदार की स्थायी नियुक्ति

संवाद सहयोगी, कांगू : उपतहसील कांगू में भू एवं राजस्व विभाग के कार्य होने पर इलाकावासियों ने खुशी जताते हुए यहां नायब तहसीलदार की स्थायी नियुक्ति की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि उपतहसील कांगू से 20 से अधिक गांवों के लोगों को सुविधा हो रही है, परंतु यहां नायब तहसीलदार सिर्फ सप्ताह में तीन दिन बैठता है वह भी सिर्फ दो-दो घंटे के लिए। उपतहसील का लोगों को पूरी तरह फायदा मिले इसके लिए जरूरी है यहां नायब तहसीलदार पूरा दिन बैठे। लोगों का कहना है कि हालांकि पहले उन्हें राजस्व कार्यो के लिए तहसील गलोड़ या फिर नादौन की दौड़ लगानी पड़ती थी उससे अब राहत मिली है।

नायब तहसीलदार विजय सांगा के पास की कांगू उपतहसील का अतिरिक्त कार्यभार है। वह सप्ताह के तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कांगू में सेवाएं दे रहे हैं। इस समय कांगू उपतहसील में विभिन्न प्रमाण पत्र, शपथ पत्र व रजिस्टेशन कार्य सुचारू रूप से किए जा रहे हैं। नायब तहसीलदार ने बताया कि स्टाफ की कमी के चलते थोड़ी-बहुत दिक्कत आ रही है। यह समस्या उच्चाधिकारियों के ध्यान में है जैसे ही साफ्टवेयर व स्टाफ की कमी दूर हो जाएगी तब कार्य और तेजी से होंगे।

पंचायत प्रधान मालग अश्वनी कटोच उपप्रधान अशोक ठाकुर, पंडित विनोद कुमार, कुलदीप ¨सह, अश्वनी इत्यादि ने उपतहसील को फायदेमंद बताते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से यहां नायब तहसीलदार की स्थायी रूप से नियुक्ति की मांग की है। अश्वनी कटोच का कहना है उपतहसील के खुलने से स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को बोनाफाइड व आय प्रमाणपत्र बनाने में काफी सुविधा हो रही है।

----------

शेर मुहम्मद को दिया राहत राशि का चेक

शेर मुहम्मद पुत्र जान मुहम्मद गांव बेहा की पशुशाला जलने पर भैंस और गाय कर गई थी। उसे 65000 रुपये की राहत राशि चेक के माध्यम से दी गई। नायब तहसीलदार विजय सांगा ने पंचायत प्रधान मालग अश्वनी कटोच, उपप्रधान अशोक ठाकुर, पंचायत प्रधान बढेड़ा सुषमा कुमारी की उपस्थिति में यह चेक शेर मुहम्मद को प्रदान किया।

chat bot
आपका साथी