425 ग्राम चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : सुजानपुर पुलिस ने एक व्यक्ति के बैग से अवैध चरस बरामद की है। पुलिस अधीक्षक

By Edited By: Publish:Thu, 30 Jul 2015 07:06 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2015 07:06 PM (IST)
425 ग्राम चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : सुजानपुर पुलिस ने एक व्यक्ति के बैग से अवैध चरस बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अजय ¨सह बौद्ध ने बताया कि इस संबंध में मामला पुलिस अधिकारी खेम ¨सह थाना सुजानपुर ने दर्ज किया है।

पता चला है कि गत 29 जुलाई को खेम सिंह अन्य कर्मचारियों के साथ गश्त पर थे। इस दौरान चौरी से सपाहल मार्ग पर करीब दो किलोमीटर दूरी पर एक व्यक्ति सपाहल से चौरी की तरफ आ रहा था। इस दौरान वह व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक जंगल की तरफ भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे काबू कर लिया और पूछताछ की। इस दौरान उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास बैग से 425 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान बालकृष्ण निवासी गांव चमनेड के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

chat bot
आपका साथी