विवेकांनद गिरी ने मांगी सरकार से सुरक्षा

- कुछ लोगों पर लगाया जान से मारने की धमकियां देने का आरोप जागरण संवाददाता, हमीरपुर : गसोता महादेव

By Edited By: Publish:Mon, 25 May 2015 10:06 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2015 10:06 PM (IST)
विवेकांनद गिरी ने मांगी सरकार से सुरक्षा

- कुछ लोगों पर लगाया जान से मारने की धमकियां देने का आरोप

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : गसोता महादेव मंदिर के महामंडलेश्वर विवेकानंद गिरी महाराज ने प्रदेश सरकार से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कुछ लोगों से अपनी जान को खतरा बताया है। प्रदेश सरकार से हमीरपुर पुलिस को सुरक्षा यकीनी बनाने की मांग की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें मोबाइल पर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं और एक पुलिस अधिकारी भी उनकी मदद कर रहा है। उन लोगों के डर से मंदिर में भी नहीं जा पा रहा हूं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग समाज में मेरी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं।

विवेकानंद गिरी महाराज ने बताया कि जल्द उन लोगों की सीडी जारी करूंगा, जिन्होंने पुलिस अधिकारी को झूठी शिकायत करवाकर मेरे दामन पर कीचड़ उछालने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि वह डेढ़ माह से गसोता महादेव से कहीं दूसरे स्थान पर एकांत में रह रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अजय ¨सह से मांग की है कि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि वह मंगलवार को धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस में लिखित मामला दर्ज करवाएंगे।

पुलिस अधीक्षक अजय ¨सह ने बताया कि विवेकानंद गिरी महाराज यदि लिखित में शिकायत पत्र उन्हें दें तो पूरे मामले की छानबीन की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी