अन्य पिछड़ा वर्ग के महासंघ ने भरवाए कई पद : चौधरी

जागरण संवादादाता, हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी कल्याण मह

By Edited By: Publish:Sun, 23 Nov 2014 05:20 PM (IST) Updated:Sun, 23 Nov 2014 05:20 PM (IST)
अन्य पिछड़ा वर्ग के महासंघ ने भरवाए कई पद : चौधरी

जागरण संवादादाता, हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी कल्याण महासंघ के प्रदेश सगंठन सचिव एवं जिला अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने बताया कि महासंघ ने अन्य पिछड़ा वर्ग के हजारों रिक्त पदों को भरवाने में कामयाबी हासिल की है। इनमें से लगभग दो हजार रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है तथा कुछ पद अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के जरिये भरे जाएंगे।

सुरेश चौधरी ने बताया कि शिक्षा विभाग के अलावा अन्य विभागों में भी जहां पर विकलांगों के पद रिक्त हैं वह भी भरे जाएंगे तथा इस बारे में महासंघ ने प्रदेश सरकार से आदेश जारी करवा दिए हैं। चौधरी ने बताया कि इससे पहले अजा व जनजातीय के 916 रिक्त पदों को भरवाने में भी महासंघ कामयाब रहा है। यहां तक कि प्रधानाचार्य श्रेणी के रिक्त पदों को भी महासंघ ने भरवाया है।

सुरेश ने बताया कि महासंघ अनुसूचित जाति व जनजाति व अन्य पिछड़ा के कर्मचारियों की मांगों का हल करवाएंगे। इस दिशा में जिलास्तर के प्रधानों से संपर्क किया जा रहा है। शीघ्र ही राष्ट्रीय दलित नेता एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ओंकार भाटिया सभी जिलों एवं खंडों का दौरा करेंगे।

chat bot
आपका साथी