कांग्रेस ने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कुछ खास नहीं किया : अनुराग

By Edited By: Publish:Fri, 25 Apr 2014 01:00 AM (IST) Updated:Fri, 25 Apr 2014 01:00 AM (IST)
कांग्रेस ने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कुछ खास नहीं किया : अनुराग

जागरण संवाददाता, बड़सर (हमीरपुर) : प्रदेश में काफी समय से सत्तासीन रही काग्रेस सरकार ने स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधा के लिए कुछ नहीं किया है। आज भी प्रदेश के लोग अन्य राज्यों में जाकर इलाज करवाते हैं। आम आदमी अभी भी काग्रेस की बेकार नीतियों के कारण स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भगवान भरोसे है। यह बात भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने वीरवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कही।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि 16 मई के बाद जैसे ही केंद्र में भाजपा सरकार बनेगी तो हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में पीजीआइ का सब सेंटर खोला जाएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तानाशाही नीतियों के कारण प्रदेश की जनता ही नहीं, बल्कि काग्रेस के लोग भी उनके परिवार से छुटकारा पाना चाहते हैं। यही कारण है कि जब-जब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके परिवार पर सबूतों के साथ भ्रष्टाचार के आरोप लगे तब-तब काग्रेस के अधिकतर नेताओं ने उनका बचाव करने के बजाए सीधे तौर पर उनसे किनारा किया है। भाजपा और उनके नेताओं पर तमाम हदें पार करते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने व्यक्तिगत आरोप लगाए हैं। इसकी जाच के बाद कार्रवाई करने से उन्हें किसने रोका है। अगर आरोपों में दम है तो वह यह बताएं कि किस कारण अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। सरकार उनकी है तो क्यों वह जाच रोना रोज-रोज रोकर जनता को क्या दिखाना चाहते हैं। इससे जाहिर है कि उनके आरोपों में दम नहीं है। उन्होंने मोरसू, मक्कड़, कलवाडा, अम्बेहडी, लवाहण, ज्योलीदेवी, बड़सर, भालत, कुर्याह, उसनाड, चकमोह, कलवाल, सठवीं, बीहडू आदि जगहों पर जनसभाओं को संबोधित किया। इस मौके पर प्रकाश, माया शर्मा, सरला शर्मा, राजेंद्र बन्याल, भूपेंदर बन्याल, संदीप कंवर व चतर सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी