थला पंचायत में मनरेगा की मौज में काम

पंचायत थला दिन शनिवार सुबह साढ़े दस बजे फोटो सहित शारदा जागरण संवाददाता पालमपुर जैसे-जैसे सूरज चढ़ रहा था वैसे-वैसे गर्मी अपना खूब असर दिखाने लगी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 May 2020 07:18 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 06:11 AM (IST)
थला पंचायत में मनरेगा की मौज में काम
थला पंचायत में मनरेगा की मौज में काम

गांव की चौपाल

पंचायत : थला

दिन : शनिवार

समय : सुबह 10.30 बजे

जागरण संवाददाता, पालमपुर : जैसे-जैसे सूरज चढ़ रहा था वैसे-वैसे गर्मी खूब असर दिखाने लगी थी। कंडी पुल से होते हुए न्यूगल खड्ड के साथ चलते हुए गर्मी भी अधिक लग रही थी। इतने में कुछ महिलाओं को पत्थर उठाते हुए देखा। हालांकि पत्थरों का ढेर था पर महिलाएं एक साथ इन्हें न उठाते हुए दूर-दूर से ही उठा रही थीं। कुछ आगे जाने पर देखा तो पंचायत प्रधान अंजू कपूर और उनके पति कुलदीप कपूर सड़क के कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। अंजू ने बताया कि मनरेगा के साथ ही पंचायत में विधायक निधि से प्राप्त राशि से भी फ्रुटब्रिज का काम चलाया हुआ है। इसे भी बरसात से पूर्व पूरा करवाने की जिम्मेदारी है। यह पैदल पुल क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण है। लसियाडू नामक जगह पर पुल का काम चला हुआ था। कुलदीप ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को पालमपुर आने के लिए यह रास्ता शॉर्टकट है। काफी अरसे से यह काम किया जा रहा है। पहले उपायुक्त कांगड़ा ने इसके लिए राशि प्रदान की थी मगर पुल ऊंचा होने के कारण बजट कम पड़ गया था। इसके बाद स्थानीय विधायक आशीष बुटेल ने पुल के लिए डेढ़ लाख की राशि उपलब्ध करवाई है तो प्रयास यह किया जा रहा है कि बरसात से पहले यह तैयार किया जा सके। भवारना विकास खंड की पंचायत थला की सीमा जिला चंबा के होली के साथ लगती है। धौलाधार की तलहटी में बसी यह पंचायत गद्दी बाहुल्य है। बेशक पंचायत के पांच वार्ड हैं पर इनकी सीमा इतनी लंबी है कि यह एक ओर पालमपुर की न्यूगल खड्ड से शुरू होते हुए होली के साथ लगती है।

...............

पंचायत में मनरेगा के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। करीब बीस लाख का काम मनरेगा से हुआ है और रास्तों व कूहलों के निर्माण से लेकर गांव के विकास से जुड़े कार्य हुए हैं। एक समय मनरेगा के तहत 90 ग्रामीण मजदूरी कर रहे थे। आजकल जो काम चला है उसमें 40 ग्रामीण कार्य कर रहे हैं और इसमें महिलाओं की संख्या अधिक है।

-अंजू कपूर, पंचायत प्रधान थला

chat bot
आपका साथी