बाहे दा पट्ट में महिलाओं ने साफ किए रास्ते
महिला मंडल बाहे दा पट्ट ने गांव में सफाई अभियान चलाया।
खैरा : महिला मंडल बाहे दा पट्ट ने गांव में सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर बीडीसी सदस्य मंगल ब्यास विशेष रूप से मौजूद रहे। महिलाओं ने गांव के रास्ते और अन्य जगहों की सफाई की तथा गांव के अन्य लोगों को सफाई का महत्व बताया। महिलाओं ने जगह-जगह उगी झाड़ियों को साफ कर कचरे को एक जगह एकत्रित कर आग लगाई। इस मौके पर महिला मंडल की प्रधान श्रेष्ठा शर्मा, उपप्रधान अनु देवी, रीना, सावित्री, सुमना, सीमा, अंशुबाला, लता, चंचला, मीनाक्षी व स्मृति मौजूद रहीं। ------------ झकलेड़ में महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान हरिपुर : महिला मंडल झकलेड़ ने रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया। प्रधान काता देवी की अध्यक्षता में गाव की महिलाओं ने इलाके में कूड़ा इकट्ठा किया तथा आग लगाकर उसका निपटारा किया। इसके अतिरिक्त गाव की बावड़ी की सफाई भी की गई। इस दौरान महिला मंडल की प्रधान काता देवी ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे गाव को स्वच्छ बनाए रखें।