पालमपुर से रजनीकांत जम्मू रवाना

जागरण संवाददाता, पालमपुर : ¨हदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत राजनीति मे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Mar 2018 08:45 PM (IST) Updated:Sun, 11 Mar 2018 08:45 PM (IST)
पालमपुर से रजनीकांत जम्मू रवाना
पालमपुर से रजनीकांत जम्मू रवाना

जागरण संवाददाता, पालमपुर : ¨हदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत राजनीति में अपनी पारी की शुरुआत करने से पहले हिमालय की वादियों में चिंतन के लिए रविवार को पालमपुर से जम्मू रवाना हो गए।

वह शनिवार को पालमपुर के कंडवाड़ी आश्रम आए थे। रात को वह योगीराज बाबा अमरज्योति के महाअवतार आश्रम कंडवाड़ी में रुके। इससे पहले उन्होंने बैजनाथ और महाकाल के दर्शन भी किए। उनके साथ इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी मौजूद थे। वह रविवार सुबह ही जम्मू के लिए रवाना हो गए। हालांकि पहले यह चर्चा थी कि रजनीकांत एक सप्ताह तक कंडवाड़ी स्थित महावतार आश्रम में ही रहेंगे, लेकिन सुबह ही वह जम्मू के लिए रवाना हो गए। रजनीकांत जम्मू के बाद ऋषिकेश के लिए रवाना होंगे जहां पर भी वह कुछ समय व्यतीत करेंगे। वह 13 मार्च को ऋषिकेश पहुंचेंगे। दिसंबर में राजनीति में कदम रखने की घोषणा करने वाले रजनीकांत कह चुके हैं कि तमिलनाडू विधानसभा के चुनाव में उनकी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

chat bot
आपका साथी