देहरा में सांसद स्टार खेल महाकुंभ का आगाज

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सोमवार को देहरा के भुवनेश्वर डोगरा स्टेडियम में सांसद स्टार खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jun 2018 10:29 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jun 2018 10:29 PM (IST)
देहरा में सांसद स्टार खेल महाकुंभ का आगाज
देहरा में सांसद स्टार खेल महाकुंभ का आगाज

संवाद सहयोगी, देहरा: शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सोमवार को देहरा के भुवनेश्वर डोगरा स्टेडियम में सांसद स्टार खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को निखारने में खेल महाकुंभ अहम भूमिका अदा करेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के युवा प्रतिभावान हैं, लेकिन उन्हें उचित मंच न मिल पाता है। खेल महाकुंभ के आयोजन के लिए सांसद अनुराग ठाकुर बधाई के पात्र हैं। उन्होंने धर्मशाला में क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कर सराहनीय कार्य किया है। हिमाचल के युवा सेना में भर्ती हो कर देश की सेवा करते हैं। यदि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा दिया जाए तो यह प्रदेश खेल भूमि भी बन सकता है।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री र¨वद्र ¨सह रवि ने सांसद स्टार खेल महाकुंभ शुरू करने के लिए सांसद अनुराग ठाकुर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस खेल महाकुंभ में 1300 से अधिक टीमें और एक लाख युवा भाग रहे हैं। इसमें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की आठ सौ से अधिक पंचायतों के पांच हजार गांवों को प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है। खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों के लिए करीब 20 लाख रुपये के इनाम रखे गए हैं। विभिन्न खेलों में चयनित खिलाड़ियों के प्रशिक्षण पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा संगठन जिला देहरा के अध्यक्ष नरेश चौहान, मंडल अध्यक्ष सर्वदर्शन शर्मा, महामंत्री अर¨वद धीमान, जिला परिषद सदस्य पूनम धीमान, शाम दुलारी, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीप डढवाल, किसान मोर्चा महामंत्री रणजीत गुलेरिया, एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर, डीएसपी एलएम शर्मा, वन मंडल अधिकारी आरएस डोगरा, अधिशाषी अभियंता रोहित दुबे, अधिशाषी अभियंता जीएस राणा, अधिशाषी अभियंता रजनीश धीमान, उपेंद्र धीमान, सुरेंद्र ठाकुर व अमित राणा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी