दूसरी पार्टी में शामिल होने पर समाप्त हो सदस्यता : शांता

जागरण संवाददाता पालमपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने राजस्थान में चल रह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 06:33 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 06:19 AM (IST)
दूसरी पार्टी में शामिल होने 
पर समाप्त हो सदस्यता : शांता
दूसरी पार्टी में शामिल होने पर समाप्त हो सदस्यता : शांता

जागरण संवाददाता, पालमपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने राजस्थान में चल रहे घटनाक्रम पर प्रश्नचिह्न लगाया है। उनका कहना है कि अगर कोई पार्टी की टिकट पर जीत हासिल करता है और उसके बाद पार्टी छोड़ता है तो उसकी सदस्यता भी समाप्त होनी चाहिए।

शनिवार को जारी बयान में शांता कुमार ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास की तैयारियां हो रही हैं। इसे लेकर प्रसन्नता होती है पर एक और समाचार से सिर झुक जाता है कि राजस्थान सरकार सचिवालय में कोई मंत्री ही नहीं है। बकौल शांता, 95 विधायकों के साथ मुख्यमंत्री जयपुर के एक होटल में थे। अब वहां से एक विशेष विमान से जैसलमेर के एक पांच सितारा होटल में चले गए। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा था कि 14 अगस्त को विधानसभा सेशन की तिथि तय होने के बाद विधायकों का भाव बढ़ गया है। पहले प्रति विधायक भाव 25 करोड़ था और अब मनमर्जी का भाव हो गया है। भाजपा नेता ने कहा कि गहलोत वहां के मुख्यमंत्री हैं और कांग्रेसी भी हैं, इसलिए वह ही विधायकों के मंडी का ताजा भाव ठीकठीक बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सब पढ़ व सोचकर हर भारतीय को शर्म आएगी। उन्होंने कहा, स्वतंत्रता के इतने वर्ष बाद लोकतंत्र का इस प्रकार का जनाजा वही पार्टी निकाल रही है जो भारत की सबसे पुरानी है। तर्क दिया कि यदि इसी प्रकार से राजनीति का अवमूल्यन होता रहा तो जनता का लोकतंत्र से ही विश्वास समाप्त हो जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि दलबदल कानून को अति शीघ्र बदला जाए। एक पार्टी के टिकट पर जीतने वाला विधायक यदि पार्टी छोड़े तो उसकी सदस्यता समाप्त हो और उसे 10 वर्ष तक कोई भी चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहराया जाए।

chat bot
आपका साथी