HPBOSE 12th Result 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 79.4 फीसदी रहा परिणाम

HPBOSE 12th Result 2023 हिमाचल बोर्ड 12वीं के नतीजे आज घोषित हो गए। छात्र अपना रिजल्ट (HPBOSE 12th Result 2023) HP Board की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के जरिए चेक कर सकते हैं। छात्रों में खुशी का माहौल है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 20 May 2023 11:24 AM (IST) Updated:Sat, 20 May 2023 11:43 AM (IST)
HPBOSE 12th Result 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 79.4 फीसदी रहा परिणाम
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम

शिमला, जागरण डिजिटल डेस्क। HPBOSE 12th Result 2023:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित कर दिया गया है। नतीजे हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर देखे जा सकते हैं। इस साल हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 105369 छात्रों में से 83,418 यानी 79.74% छात्र पास हुए हैं। इस साल छात्राओं ने अपना परचम लहराया है। वृंदा ठाकुर ने 98.4 फीसदी मार्क्स हासिल कर कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप किया है। वहीं ओजस्विनी उपमन्यु ने 98.6 फीसदी मार्क्स हासिल कर साइंस स्ट्रीम में टॉप किया है।

इन छात्रों ने किया टॉप

ओजस्विनी उपमन्यु ने साइंस स्ट्रीम में टॉप किया है। उन्होंने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उनको 500 में 493 अंक प्राप्त हुए हैं। तरनिजा शर्मा आर्ट स्ट्रीम में शीर्ष पर रही हैं। उन्होंने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वे ऊना की रहने वाली हैं।  कॉमर्स में वृंदा ठाकुर ने टॉप किया है। उन्होंने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वह सिरमौर की रहने वाली हैं।

ओजस्वनि ने मारी बाजी

ओजस्वनि उपमन्यु 98.6 प्रतिशत अंक के साथ नॉन मेडिकल में प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनारी में वो पढ़ते हैं। इनके पिता का नाम राम कुमार शर्मा और माता का नाम मधु वाला है। उन्हें इंग्लिश में 100, गणित में 100, फीजिक्स में 96 , कैमिस्ट्री में 99, जियोग्राफी में 98 अंक मिले हैं। ओजस्वनि को कुल 493 अंक फ्राप्त हुए हैं।

तृतीय स्थान पर रहीं अंकिता

अंकिता तृतीय स्थान पर रही हैं। वह वाणिज्य संकाय की छात्रा है। उन्हें 488 अंक मिले हैं। इंग्लिश में 97, अकॉउंट में 98, विजिनेस स्टडी में 96 ,अर्थ शास्त्र में 99 ,कम्प्यूटर साइंस में 98 अंक प्राप्त हुए हैं। अंकिता के पिता का नाम गुरमीत सिंह और माता का नाम सुमन देवी है।

दो टर्म में हुई थी परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन दो टर्म में किया था। पहले टर्म की परीक्षाएं सितंबर-अक्तूबर 2022 में आयोजित हुई थीं, जबकि दूसरे टर्म की परीक्षाएं मार्च, 2023 में हुई थीं। इस दौरान प्रदेश भर में 1,03,932 विद्यार्थियों ने एग्जाम दिया। प्रदेश में 2200 से अधिक परीक्षा केंद्रों का गठन किया गया था।

chat bot
आपका साथी