नशे के ख‍िलाफ दौड़ा ज‍िला कांगड़ा

नशे के ख‍िलाफ ज‍िला कांगड़ा में चल रही मुह‍िम के तहत आज ज‍िला भर में नशे के ख‍िलाफ मैराथन का आयोजन क‍िया गया। इसमें कई युवाओं ने भाग ल‍िया।

By Munish DixitEdited By: Publish:Thu, 25 Aug 2016 11:49 AM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2016 12:14 PM (IST)
नशे के ख‍िलाफ दौड़ा ज‍िला कांगड़ा

धर्मशाला [जेएनएन] : नशे के खिलाफ वीरवार सुबह जिला कांगड़ा के मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में मैराथन का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय में उपायुक्त रितेश चौहान ने नशे के खिलाफ मैराथन को हरी झंडी देकर रवाना किया गया। वहीं विभिन्न उपमंडलों में उपमंडलाधिकारियो द्वारा मैराथन को हरी झंडी दी गई।

नशे के खिलाफ जिला प्रशासन की मुहिम थी तो युवाओं सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर नशे से लडऩे व समाज से इस बीमारी को पूरी तरह से खत्म करने का संदेश भी दिया। मैराथन में युवाओं की संख्या अधिक रही। नशे के खिलाफ पूरे जिला भर में यह अभियान पांच सितंबर तक चलेगा जिसमें विभिन्न चरणों में भांग उखाडऩे के साथ मैराथन व कई अन्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाना प्रस्तावित है।

देखें तस्वीरें : हिमाचल में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

chat bot
आपका साथी