ऊर्जा संरक्षण के साथ पर्यावरण संतुलन बनाना चुनौती

धर्मशाला : गैर परंपरागत ऊर्जा के तीव्र दोहन व ऊर्जा संरक्षण के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखना बड़ी चुन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2017 01:26 AM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2017 01:26 AM (IST)
ऊर्जा संरक्षण के साथ पर्यावरण संतुलन बनाना चुनौती
ऊर्जा संरक्षण के साथ पर्यावरण संतुलन बनाना चुनौती

धर्मशाला : गैर परंपरागत ऊर्जा के तीव्र दोहन व ऊर्जा संरक्षण के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखना बड़ी चुनौती है। इसके लिए एकीकृत दृष्टिकोण जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यापक जागरूकता नई पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण है। इसके लिए हिम ऊर्जा निरंतर प्रयासरत है। सौर ऊर्जा का दोहन करके कई संयंत्र चला सकते हैं। यह बात सचिव गैर पारंपरिक ऊर्जा डॉ. अजय शर्मा ने धर्मशाला में कही। वह होटल धौलाधार में हिमऊर्जा द्वारा ग्रिड संचालित सोलर रूफटॉप पावर प्रणाली पर आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त ललित जैन ने सौर ऊर्जा के महत्व व उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। हिमऊर्जा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कंवर भानू प्रताप सिंह ने हिमऊर्जा की गतिविधियों, उपलब्धियों व सोलर रूफटॉप पावर प्रणाली पर विस्तार से चर्चा की। हिमऊर्जा के निदेशक केएल ठाकुर ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि व सौर ऊर्जा संयंत्र बनाने वाली कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी