लोगों को बताए युवक मंडल के फायदे

नेहरू युवा केंद्र चंबा की ओर से चलाए जा रहे युवा मंडल विकास कार्यक्रम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 05:08 AM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 05:08 AM (IST)
लोगों को बताए युवक मंडल के फायदे
लोगों को बताए युवक मंडल के फायदे

संवाद सहयोगी, चंबा : नेहरू युवा केंद्र चंबा की ओर से चलाए जा रहे युवा मंडल विकास कार्यक्रम के तीसरे दिन मंगलवार को राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी एवं शान-ए-चंबा युवा मंडल के अध्यक्ष मनोज नैयर, नागराज पुनर्वास केंद्र चंबा की प्राध्यापिका शीतल ठाकुर व संजय ने ग्राम पंचायत चंडी में कार्यक्रम का आयोजन किया।

उन्होंने लोगों को युवा मंडल बनाने के प्रति जागरूक किया और इसके फायदे भी बताए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जो लोग बाजार या अन्य स्थानों पर जाते हैं वे मुंह पर मास्क अवश्य लगाएं। अपने पास हैंड सैनिटाइजर रखें ताकि समय-समय पर हाथों को इससे साफ किया जा सके। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभाव भी बताए। उन्होंने कहा आज की पीढ़ी नशे की आदि हो रही है। इससे बचने के लिए युवाओं को जिम या लाइब्रेरी जाने के लिए प्रेरित करना होगा। इस मौके पर अनीता देवी, संजय कुमार, ग्राम पंचायत चंडी के प्रधान पाल सिंह, सचिव खेप सिंह, दर्शना देवी, कांता देवी, सतीश कुमार, राकेश कुमार, बलदेव कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी