ठंड बढ़ने से सूना पड़ा डलहौजी, कारोबारी निराश

गर्मियों के दिनों में पर्यटकों से गुलजार रहने वाली पर्यटन नगरी डलहौजी सर्दियों की दस्तक के साथ ही सूनी हो गई है। दीपावली के पर्व तक पर्यटन नगरी में पर्यटकों की थोड़ी बहुत रौनक थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 06:53 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 06:53 PM (IST)
ठंड बढ़ने से सूना पड़ा डलहौजी, कारोबारी निराश
ठंड बढ़ने से सूना पड़ा डलहौजी, कारोबारी निराश

संवाद सहयोगी, डलहौजी : गर्मियों में पर्यटकों से गुलजार रहने वाली पर्यटन नगरी डलहौजी सर्दियों में सूनी हो गई है। दीपावली पर्व तक पर्यटन नगरी में पर्यटकों की थोड़ी बहुत रौनक थी। शहर के मुख्य चौक गांधी व सुभाष चौक में पर्यटक तो दूर शहरवासी भी कम ही दिखाई दे रहे हैं। ठंड बढ़ने के कारण स्थानीय लोग भी घरों में ही दुबक गए हैं। रविवार को भी गांधी चौक में इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दिए और बाजारों से रौनक गायब रही।

गर्मियों के बाद पर्यटक अक्टूबर में डलहौजी पहुंचते हैं, लेकिन इस बार यहां पर काफी वीरानी छाई हुई है। अब दिसंबर में क्रिसमस व नववर्ष का जश्न मनाने के लिए पर्यटकों के यहां आने की उम्मीद बंधी है। व्हाइट क्रिसमस व नववर्ष के लिए पर्यटन नगरी के बड़े होटलों में अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। 31 दिसंबर को नववर्ष के स्वागत के लिए डलहौजी के होटलों में डीजे पार्टियों का विशेष आयोजन होता है।

chat bot
आपका साथी