सुरेंद्र शर्मा निजी स्कूल संचालक संघ के जिलाध्यक्ष बने

संवाद सहयोगी चंबा जिला चंबा के निजी स्कूल संचालकों द्वारा जिला मुख्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 30 स्कूल संचालकों ने भाग लिया। बैठक में निजी स्कूल एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया। इसका चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। इसमें स्कूल संचालक सुरेंद्र शर्मा को एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अनिल शर्मा को उपाध्यक्ष युनुस मलिक तथा संजीव सूरी को मुख्य सलाहकार राकेश ठाकुर को महासचिव पूजा ठाकुर को संयुक्त सचिव विक्रम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jan 2020 05:45 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 05:45 PM (IST)
सुरेंद्र शर्मा निजी स्कूल संचालक संघ के जिलाध्यक्ष बने
सुरेंद्र शर्मा निजी स्कूल संचालक संघ के जिलाध्यक्ष बने

संवाद सहयोगी, चंबा : जिला चंबा के निजी स्कूल संचालकों द्वारा जिला मुख्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 30 स्कूल संचालकों ने भाग लिया। बैठक में निजी स्कूल एसोसिएशन का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। इसमें स्कूल संचालक सुरेंद्र शर्मा को एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अनिल शर्मा को उपाध्यक्ष, युनुस मलिक तथा संजीव सूरी को मुख्य सलाहकार, राकेश ठाकुर को महासचिव, पूजा ठाकुर को संयुक्त सचिव, विक्रम पठानिया को सह सचिव, सुभाष साहिल को सचिव, भूपिद्र ठाकुर को कोषाध्यक्ष, परवीन शर्मा को सह कोषाध्यक्ष, मोहित बेदी को प्रेस सचिव, रजनी शर्मा को प्रेस सह सचिव, विक्रम महाजन को कानूनी सलाहकार चुना गया। वहीं, शिव कुमार, यदुविदर जरयाल, इंदु शर्मा, अर्चना ठाकुर, दीपाली शर्मा, दीपक रघुवंशी तथा धीरेंद्र सिंह को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य जिला चंबा के निजी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाना तथा स्कूल संचालकों को आने वाली परेशानियों के लिए एकजुट होकर कार्य करना है। जिलाध्यक्ष सहित समस्त कार्यकारिणी ने कहा कि यह एसोसिएशन समय-समय पर निजी स्कूल संबंधी समस्याओं का निवारण करने के लिए विभागों तथा सरकार से जानकारी साझा करेगी।

chat bot
आपका साथी