डलहौजी में आधा फीट बर्फबारी, वाहनों की आवाजाही प्रभावित

पर्यटन नगरी डलहौजी में सोमवार शाम को आधा फीट बर्फबारी हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 05:24 PM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 05:24 PM (IST)
डलहौजी में आधा फीट बर्फबारी, वाहनों की आवाजाही प्रभावित
डलहौजी में आधा फीट बर्फबारी, वाहनों की आवाजाही प्रभावित

संवाद सहयोगी, डलहौजी : पर्यटन नगरी डलहौजी में सोमवार रात आधा फीट बर्फबारी हुई। मौसम के फिर से करवट बदलने से डलहौजी में जनजीवन प्रभावित हुआ। इसके अलावा आहला, लक्कड़मंडी, कालाटोप व डैनकुंड में करीब एक से डेढ़ फीट तक बर्फबारी हुई। डलहौजी में यह सीजन की सातवीं बर्फबारी हुई। इससे यहां पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। बनीखेत से डलहौजी बस स्टैंड तक ही वाहन पहुंच सके। जबकि बस स्टैंड से गांधी चौक तक मार्ग बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हो गया। मंगलवार सुबह बर्फ पिघलने के बाद डलहौजी में यातायात व्यवस्था सुचारू हो पाई। मंगलवार को शहर के बाजारों से लोगों की रौनक गायब रही। सोमवार शाम को बनीखेत के आधे हिस्से में बाधित हुई बिजली आपूर्ति मंगलवार सुबह करीब 14 घंटों बाद बहाल हुई। इससे लोगों को ठंड में ठिठुरना पड़ा।

chat bot
आपका साथी