होली में जौहर दिखाएंगे 15 स्कूलों के खिलाड़ी

चंबा जिले के होली में स्कूली प्रतियोगिता का आगाज हुआ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Jul 2019 04:25 PM (IST) Updated:Tue, 16 Jul 2019 04:25 PM (IST)
होली में जौहर दिखाएंगे 15 स्कूलों के खिलाड़ी
होली में जौहर दिखाएंगे 15 स्कूलों के खिलाड़ी

संवाद सहयोगी, होली : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होली में चार दिवसीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इस मौके पर जनजातीय सलाहकार समिति के अध्यक्ष शुभकरण मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता के प्रभारी यशपाल सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, बैडमिटन, वालीबॉल समेत अन्य खेलों का आयोजन किया जाएगा। 19 जुलाई को समापन समारोह में प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसमें 15 स्कूलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान होली स्कूल के विद्यार्थी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। इसके बाद सभी स्कूलों के खिलाड़ियों ने परेड कर सलामी दी। शुभारंभ के दौरान सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलों का आयोजन की शपथ दिलाई गई। होली में पहली बार अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता प्रभारी यशपाल व जिला स्कूली क्रीड़ा संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने बताया कि सुनारा, गुआं, लिल्ह, अनानहर, गैहरा, लड्डा, कूूठेड़, ब्रेही, छत्तराड़ी, दुर्गेइी, उलांसा, सियूंर, नया ग्रा, कुगती, बड़ग्रां, मांधा, सठली चौबिया स्कूल ने इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया है।

chat bot
आपका साथी